CLOSE

Bageshwar Dham Sarkar बाबा बागेश्वर धाम सरकार से मिलने पहुंची महिला, काटी हाथ की नस

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Khabarwala 24 News New Delhi: Bageshwar Dham Sarkar बाबा बागेश्वर धाम के पंडित धीरेन्द्र शास्त्री इन दिनों सात दिनों के कथावाचन कार्यक्रम के लिए मध्य प्रदेश के इंदौर में हैं। मंगलवार को बागेश्वर धाम सरकार के कथावाचन कार्यक्रम में उस समय अफरा तफरी मच गई , जब कथा सुनने आई एक महिला ने बीच में अपने हाथ की नस काट ली। इसके बाद आनन-फानन में महिला को पंडाल में खड़ी एम्बुलेंस से अस्पताल ले जाया गया। बताया जा रहा है कि उक्त महिला कथा के बीच में सेवादारों से महाराज से मिलने की जिद कर रही थी।

काटी महिला ने हाथ की नस (Bageshwar Dham Sarkar)

इंदौर के हीरा नगर के कनकेश्वरी धाम में बागेश्वर सरकार के पंडित धीरेन्द्र शास्त्री की कथा चल रही थी। जनाकारी के अनुसार मंगलवार की शाम को कथा सुनने आई एक महिला रात करीब 8 बजे कथा खत्म होने के बाद सेवादारों से बागेश्वर महाराज से मिलने की जिद करने लगी। महिला बार-बार कह रही थी कि उसे बागेश्वर धाम सरकार से मिलना है, लेकिन यहां सेवादारों और बाकी लोगों ने उसे मिलने से रोक दिया। जिद पूरी न होने पर महिला ने पंडाल में भी अपने हाथ की नस काट ली। इसके बाद महिला बेहोश हो गई। घटना के बाद तत्काल कनकेश्वरी संस्था की एंबुलेंस से महिला को तुरंत अस्पताल भेजा गया।

 

- Advertisement -

महिला ने खोया आपा (Bageshwar Dham Sarkar)

जानकारी के मुताबिक, इस महिला का नाम सीमा है। घटना के वक्त पंडाल में मौजूद लोगों ने बताया कि महिला को बागेश्वर महाराज से न मिलने पर काफी गुस्सा आ रहा था। ऐसे में बार-बार रोके जाने पर उसने अपना आपा खो दिया और सेवादारों के सामने अपने हाथ की नस काट ली। इसके बाद पंडाल में मौजूद लोगों ने ही महिला को एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया। फिलहाल डॉक्टर महिला का उपचार चल रहा है।

 

- Advertisement -
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-