CLOSE

Bado Badi Viral Girl पाकिस्तान की वायरल लड़की ने ट्रोलर्स पर निकाली भड़ास, बोली पैसा होता तो इंडिया जाती

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Khabarwala 24 News New Delhi: Bado Badi Viral Girl पाकिस्तान के चाहत फतेह अली खान के कई वीडियो वायरल हुए। उनके अजीब गाने को लेकर भारत में खूब मीम बने। हालांकि कुछ वीडियो में उनके साथ एक लड़की भी दिखाई दी। इस लड़की को लोगों ने खूब ट्रोल किया और उसकी खिंचाई की लेकिन इस लड़की ने एक वीडियो बनाकर ट्रोलर्स को मुंह तोड़ जवाब दिया है।

तेजी से फॉलोअर्स बढ़ गए (Bado Badi Viral Girl )

करीब एक महीने पहले चाहत फतेह अली खान ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक नया गाना शेयर किया था, इसमें उनके साथ एक लड़की दिखाई दी थी। इस लड़की का नाम वजदान राव रंघर है। चाहत फतेह अली खान के साथ वीडियो आने के बाद लोगों ने इसे ट्रोल किया। हालांकि वजदान के इंस्टाग्राम पर तेजी से फॉलोअर्स बढ़ गए।

- Advertisement -

अपनी पॉपुलैरिटी एन्जॉय करती (Bado Badi Viral Girl )

सोशल मीडिया पर लोगों ने आरोप लगाया की वजदान ने पैसे देखकर व्यूज, फॉलोअर्स और कमेंट्स खरीदे हैं। इस पर वजदान ने ऐसा जवाब दिया है, जो भारतीयों को खूब पसंद आ रहा है और पाकिस्तानियों को जरूर चिढ़ हो रही होगी। वजदान ने कहा कि लोगों को लगता है कि मेरे पास बहुत पैसा है। इंस्टाग्राम पर मैंने व्यूज, फॉलोअर्स और कमेंट्स खरीदे हैं। अगर मेरे पास इतने पैसे होते ना तो मैं चाहत फतेह अली खान के साथ काम ही ना करती। मैं उन पैसों से शॉपिंग करती, घूमने जाती। भारत का वीजा लेती और जाकर अपनी पॉपुलैरिटी एन्जॉय करती।

भारत के लोगों ने बहुत प्यार दिया (Bado Badi Viral Girl )

वजदान ने कहा कि मैं इंतजार कर रही हूं स्पॉन्सर का, क्योंकि उसके बिना मैं इंडिया नहीं जा सकती। मैं एक गरीब लड़की हूं, मुझपर इस तरह के आरोप ना लगाओ। भारत के लोगों ने मुझे बहुत प्यार दिया है और सपोर्ट किया है। इसीलिए मेरे पास उनके मैसेज आते हैं।बता दें कि वजदान पाकिस्तान से ज्यादा भारत में फेमस हो गईं हैं। इंस्टाग्राम पर उनके अधिकतर फॉलोअर्स भारतीय हैं। ऐसे में उनपर आरोप लगा कि वजदान ने पैसे देकर इंडिया की इंस्टाग्राम आईडी से अपने पक्ष में कमेंट्स करवाए हैं।

- Advertisement -
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-