Abhinav Arora का ताजा वीडियो वायरल, आलोचकों पर तंज, बोले-नारियल पानी…

Khabarwala 24 News New Delhi: Abhinav Arora दिल्ली के 10 वर्षीय स्वघोषित आध्यात्मिक वक्ता और कंटेंट क्रिएटर अभिनव अरोड़ा का एक नया वीडियो सामने आया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर जारी इस वीडियो में वे मजाकिया लहजे में दिख रहे हैं। वे उन लोगों को जवाब दे रहे हैं, जो किसी […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News New Delhi: Abhinav Arora दिल्ली के 10 वर्षीय स्वघोषित आध्यात्मिक वक्ता और कंटेंट क्रिएटर अभिनव अरोड़ा का एक नया वीडियो सामने आया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर जारी इस वीडियो में वे मजाकिया लहजे में दिख रहे हैं।

वे उन लोगों को जवाब दे रहे हैं, जो किसी न किसी बात को लेकर अक्सर सोशल मीडिया पर अभिनव का मजाक उड़ाते हैं। वीडियो में सीधे अभिनव अरोड़ा खुद को ट्रोल करने वाले लोगों को संबोधित करते हैं। अभिनव दावा करते हैं कि वे अपनी आध्यात्मिक सामग्री और हिंदू परंपराओं के प्रति पूरी तरह समर्पित हैं।

- Advertisement -

यूजर्स की नकारात्मक टिप्पणियों से भी वे होते हैं आकर्षित (Abhinav Arora)

सोशल मीडिया पर यूजर्स अक्सर उनको कपड़ों, खाने-पीने की चीजों और यात्राओं को लेकर ट्रोल करते हैं। बाल संत नए वीडियो में यूजर्स का मजाक उड़ाते हुए कहते हैं कि जब मैं लस्सी पीता हूं तो मुझे ट्रोल करते हो। वृंदावन की पानी पुरी खाता हूं तो कहते हो कि इसमें प्याज है। अब मैं नारियल पानी का सेवन कर रहा हूं। मुझे ये बताओ कि अब कौन सा ट्रोल लेकर आ रहे हो। अभिनव की टिप्पणी से स्पष्ट है कि यूजर्स की नकारात्मक टिप्पणियों से भी वे आकर्षित होते हैं।

यूजर्स के बीच छिड़ी बहस (Abhinav Arora)

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो को लेकर अब यूजर्स के बीच भी बहस छिड़ी हुई है। कुछ लोग उनके समर्थन में कमेंट कर रहे हैं, जबकि कुछ इस पर तीखी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। इस साल की शुरुआत में अभिनव अरोड़ा चर्चा में आए थे। उन्होंने कई यूट्यूबर्स के खिलाफ धोखाधड़ी करने के आरोप लगाए थे। जिसके बाद मामला कोर्ट तक पहुंच गया था। अरोड़ा ने ७ ङ्घशह्वञ्जह्वड्ढद्गह्म्ह्य के खिलाफ उत्पीड़न और मानहानि के आरोप लगाते हुए केस दायर किया था।

- Advertisement -

10 लाख लोग करते हैं फॉलो (Abhinav Arora)

बता दें कि अभिनव को इंस्टाग्राम पर लगभग एक मिलियन (1 लाख) लोग फॉलो करते हैं। वे त्योहार मनाते, धार्मिक गुरुओं से बात करते और शास्त्र पढ़ने के वीडियो अपलोड करते हैं। उन्हें केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी भारत के सबसे कम उम्र के आध्यात्मिक वक्ता के तौर पर सम्मानित कर चुके हैं।

आध्यात्मिक कार्यों की वजह से उनको खूब पहचान मिली है। उनके पिता तरुण राज अरोड़ा हैं, जो एक मशहूर उद्यमी, लेखक और TEDx वक्ता के मार्गदर्शक के तौर पर जाने जाते हैं। अरोड़ा परिवार पहले फालूदा एक्सप्रेस आइसक्रीम का बिजनेस करता था। बाद में अपना ध्यान आध्यात्मिक गतिविधियों की ओर कर लिया।

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News