Crime news: वाहन चोरी करने वाले गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार, दस-दस हजार रुपये का था ईनाम, बाबूगढ़ पुलिस को मिली सफलता

Khabarwala24 NewsHapur(Crime news):सैकड़ों दोपहिया वाहन चोरी करने वाले तीन मास्टर माइंड पुलिस के हत्थे चढ़ गए हैं। तीनों आरोपी दस -दस हजार के इनामी थे, गैंगस्टर के मुकदमें में वांछित चल रहे थे। बाबूगढ़ पुलिस ने काली नदी और रसूलपुर नया बाईपास से तीनों को गिरफ्तार किया है। बाबूगढ़ थाना प्रभारी विनोद पांडेय ने बताया […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala24 NewsHapur(Crime news):सैकड़ों दोपहिया वाहन चोरी करने वाले तीन मास्टर माइंड पुलिस के हत्थे चढ़ गए हैं। तीनों आरोपी दस -दस हजार के इनामी थे, गैंगस्टर के मुकदमें में वांछित चल रहे थे। बाबूगढ़ पुलिस ने काली नदी और रसूलपुर नया बाईपास से तीनों को गिरफ्तार किया है।

बाबूगढ़ थाना प्रभारी विनोद पांडेय ने बताया कि पकड़े गए आरोपी थाना बाबूगढ़ के कुचेसर चौपला निवासी मनवीर पुत्र मुन्नू और मोहित पुत्र गुलबहार हैं, तीसरा आरोपी लिसाड़ी थाना क्षेत्र के मोहल्ला अंबेडकर नगर निवासी राजू पुत्र देशराज जाटव है। मनवीर के खिलाफ विभिन्न थानों में नौ, मोहित पर आठ और राजू पर छह मुकदमें चल रहे हैं।

तीनों वाहन चोरी करने वाले गिरोह के शातिर सदस्य हैं। इस गिरोह के सदस्यों ने 100 से अधिक वाहन चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। बंद मकानों में चोरी के मामले में भी इनके नाम सामने आए थे।

उन्होंने बताया कि मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी की, जिसमें तीनों आरोपियों को सिमरौली के पास काली नदी व रसूलपुर नया बाईपास स्थित अंडरपास से गिरफ्तार किया गया है। गिरोह के अन्य सदस्यों की पुलिस तलाश कर रही है।

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News