Thomson New Series Air Cooler गर्मियों से पहले Thomson ने लॉन्च किए नए Air Coolers, कीमत 4 हजार रुपये से शुरू

Khabarwala 24 News New Delhi : Thomson New Series Air Cooler थॉमसन ने भारत में अपने नए एयर कूलर लॉन्च किए हैं। ये कूलर गर्मियों में लोगों के काफी काम आ सकते हैं और इनकी कीमत 4 हजार रुपये से शुरू होती है। इन नए एयर कूलर्स की खासियत यह है कि 28 से 150 […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Khabarwala 24 News New Delhi : Thomson New Series Air Cooler थॉमसन ने भारत में अपने नए एयर कूलर लॉन्च किए हैं। ये कूलर गर्मियों में लोगों के काफी काम आ सकते हैं और इनकी कीमत 4 हजार रुपये से शुरू होती है। इन नए एयर कूलर्स की खासियत यह है कि 28 से 150 लीटर की क्षमता और 90 फीट दूरी तक हवा फेंक सकते हैं।

डेजर्ट सीरीज में बेहतर बिजली की बचत और ज्यादा ठंडी हवा देने के लिए BLDC (ब्रशलैस डायरेक्ट करेंट) मोटर भी है। थॉमसन के नए एयर कूलर मार्च से ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म फ्लिपकार्ट पर बिक्री के लिए पर उपलब्ध होंगे। आइए आपको सभी नए मॉडल्स की कीमत बताते हैं।

थॉमसन के नए एयर कूलर्स की कीमत (Thomson New Series Air Cooler)

थॉमसन 28 लीटर पर्सनल एयर कूलर (व्हाइट , CPP28N) रु 3999

थॉमसन एक्सएल हैवी ड्यूटी 105 लीटर डेजर्ट एयर कूलर (ग्रे, HD105)रु 9999

थॉमसन XXL हैवी ड्यूटी 115 लीटर डेजर्ट एयर कूलर (ग्रे, HD115)रु 10,299

थॉमसन सुपर हैवी ड्यूटी 150 लीटर डेजर्ट एयर कूलर (ग्रे, HD150)रु 14,999

थॉमसन के नए एयर कूलर्स की खासियत (Thomson New Series Air Cooler)

28 लीटर की क्षमता वाला थॉमसन पर्सनल एयर कूलर छोटे कमरों के लिए बनाया गया है। इसमें 2600rpm की मोटर है जो 25 फीट तक हवा फेंक सकती है। ये कूलर बेहतर हवा के लिए 5 पंखों वाले ब्लेड और कम आवाज के लिए नॉइजलेस डिजाइन के साथ आता है। यह कूलर इन्वर्टर पर भी चल सकता है। इसकी अन्य खासियतों में वाटर लेवल इंडिकेटर, ऑटो-स्विंग और ऑटो पंप शामिल हैं। ठंडी हवा के लिए यह 3D हनीकॉम्ब मेश का इस्तेमाल करता है।

BLDC मोटर कम बिजली खर्च करती है (Thomson New Series Air Cooler)

थॉमसन डेजर्ट सीरीज में तीन मॉडल शामिल हैं. इनमें 105 लीटर, 115 लीटर और 150 लीटर की क्षमता वाले मॉडल हैं और इनकी खासियतें भी लगभग एक जैसी हैं। थॉमसन डेजर्ट एयर कूलर में BLDC मोटर है जो कम बिजली खर्च करती है। ये कूलर चार पंखों वाले एलॉय मेटल ब्लेड के साथ आते हैं, जो 45 फीट, 50 फीट और 90 फीट तक हवा फेंक सकते हैं। ठंडी हवा के लिए हनीकॉम्ब पैड का इस्तेमाल करते हैं। थॉमसन डेजर्ट एयर कूलर इन्वर्टर से भी चल सकते हैं। इनमें ऑटो-स्विंग और ऑटो पंप जैसे फीचर्स भी हैं। कंपनी अपने सभी नए एयर कूलरों पर 1 साल की वारंटी दे रही है।

spot_img
Sandeep Kumar
Sandeep Kumarhttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sandeep Kumar है। मैं एक अनुभवी कंटेंट राइटर हूं और पिछले कुछ सालों से इस क्षेत्र में काम कर रहा हूं। अभी मैं Khabarwala24 News में कई अलग-अलग कैटेगरी जैसे कि टेक्नोलॉजी, हेल्थ, ट्रैवल, एजुकेशन और ऑटोमोबाइल्स पर कंटेंट लिख रहा हूं। मेरी कोशिश रहती है कि मैं अपने शब्दों के ज़रिए लोगों को सही, सटीक और दिलचस्प जानकारी दे सकूं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Breaking News