CMF by Nothing Smartphone वाहजी वाह, मार्केट में आने जा रहा ₹20 हजार से कम में Nothing का नया फोन, BIS लिस्टिंग में दिखा

Khabarwala 24 News New Delhi : CMF by Nothing Smartphone अमेरिकी टेक कंपनी Nothing ने पारदर्शी डिजाइन वाले स्मार्टफोन्स के साथ पूरी दुनिया को दीवाना बनाया है और बड़े मार्केट शेयर पर कब्जा किया है। अब संकेत मिले हैं कि इसका सब-ब्रैंड CMF by Nothing जल्द एक नया स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रहा है। CMF […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News New Delhi : CMF by Nothing Smartphone अमेरिकी टेक कंपनी Nothing ने पारदर्शी डिजाइन वाले स्मार्टफोन्स के साथ पूरी दुनिया को दीवाना बनाया है और बड़े मार्केट शेयर पर कब्जा किया है। अब संकेत मिले हैं कि इसका सब-ब्रैंड CMF by Nothing जल्द एक नया स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रहा है। CMF by Nothing को कंपनी सस्ते में दमदार फीचर्स वाले डिवाइसेज का वादा करते हुए लाई थी और जल्द इसका पहला स्मार्टफोन मार्केट में कदम रख सकता है। 91Mobiles को इसी A015 मॉडल नंबर वाला डिवाइस BIS India की वेबसाइट पर दिखा है, जिसका मतलब है कि यह फोन भारतीय मार्केट में जल्द लॉन्च होने जा रहा है। हालांकि, इस लिस्टिंग से एक नई बात पता चली है कि फोन को CMF by Nothing की ब्रैंडिंग के साथ उतारा जाएगा।

दो रेग्युलेटरी वेबसाइट्स पर दिखा डिवाइस (CMF by Nothing Smartphone)

नथिंग का एक नया डिवाइस दो रेग्युलेटरी वेबसाइट्स पर दिखा है, जहां से संकेत मिले हैं कि यह जल्द लॉन्च होगा। कयास लग रहे हैं कि नया फोन नथिंग के बजाय CMF by Nothing की ब्रैंडिंग के साथ आएगा। इसका मतलब है कि फोन की कीमत बेहद कम रहने वाली है। बता दें, CMF by Nothing ने अब तक वायरलेस ऑडियो प्रोडक्ट्स, चार्जर और वियरेबल फिटनेस ट्रैकर पेश किया है। यह Nothing Phone 2a से भी सस्ते में पहला फोन लॉन्च कर सकता है।

Phone 3 के नाम से से मिली जानकारी (CMF by Nothing Smartphone)

बीते दिनों Android Headlines को रेग्युलेटरी वेबसाइट पर मॉडल नंबर A015 के साथ एक नथिंग का फोन दिखा था। पब्लिकेशन ने दावा किया था कि यह Nothing Phone 3 हो सकता है, जिसे कंपनी अगले कुछ महीनों में लेकर आएगी। पिछली रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि Nothing Phone 3 में फ्लैगशिप ग्रेड मोबाइल प्रोसेसर के बजाय Snapdragon 8s Gen 3 चिपसेट मिल सकता है।

सबसे कम कीमत पर आएगा नया फोन (CMF by Nothing Smartphone)

अफॉर्डेबल डिवाइसेज उतारने वाले CMF by Nothing की ओर से इस नए फोन को भारत में 20 हजार रुपये से कम कीमत वाले बजट सेगमेंट पर बाकी ब्रैंड्स को टक्कर देने के लिए लॉन्च किया जा सकता है। अभी Nothing Phone 2a भारत में कंपनी का सबसे सस्ता फोन है, जिसकी कीमत 23,999 रुपये से शुरू होती है। Nothing Phone 2 को देश में 44,999 रुपये प्राइस टैग पर उतारा गया है। फोन से जुड़ी जानकारी अगले कुछ सप्ताह में सामने आ सकती है।

spot_img
Sandeep Kumar
Sandeep Kumarhttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sandeep Kumar है। मैं एक अनुभवी कंटेंट राइटर हूं और पिछले कुछ सालों से इस क्षेत्र में काम कर रहा हूं। अभी मैं Khabarwala24 News में कई अलग-अलग कैटेगरी जैसे कि टेक्नोलॉजी, हेल्थ, ट्रैवल, एजुकेशन और ऑटोमोबाइल्स पर कंटेंट लिख रहा हूं। मेरी कोशिश रहती है कि मैं अपने शब्दों के ज़रिए लोगों को सही, सटीक और दिलचस्प जानकारी दे सकूं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Breaking News