Citroen Dark Edition Launched सिट्रॉयन का ट्रिपल धमाका, एक साथ 3 स्पेशल कारें की लॉन्च, MS Dhoni ने भी ली इस कार की डिलीवरी

Khabarwala 24 News New Delhi : Citroen Dark Edition Launched फ्रेंच कार निर्माता कंपनी Citroen ने एक साथ 3 कारों का नया डार्क एडिशन (Dark Edition) मॉडल लॉन्च किया है। कंपनी ने अपनी छोटी हैचबैक C3, कूपे-स्टाइल एसयूवी Basalt और एसयूवी Aircross के नए डार्क एडिशन को बाजार में उतारा है। भारतीय क्रिकेट टीम के […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News New Delhi : Citroen Dark Edition Launched फ्रेंच कार निर्माता कंपनी Citroen ने एक साथ 3 कारों का नया डार्क एडिशन (Dark Edition) मॉडल लॉन्च किया है। कंपनी ने अपनी छोटी हैचबैक C3, कूपे-स्टाइल एसयूवी Basalt और एसयूवी Aircross के नए डार्क एडिशन को बाजार में उतारा है। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और सिट्रॉयन के ब्रांड एम्बेस्डर महेंद्र सिंह धोनी भी मौजूद थें, जिन्हें पहले Basalt के डार्क एडिशन की चाबी सौंपी गई। ये नया डार्क एडिशन तीनों कारों के टॉप मॉडल में ही उपलब्ध होगा और इनकी कीमत रेगुलर मॉडल के मुकाबले तकरीबन 19,500 रुपये ज्यादा होगी जोकि अलग-अलग मॉडलों पर निर्भर करती है। स्पेशल एडिशन को अलग दिखने वाले डिज़ाइन और शानदार फिनिश से आसानी से पहचाना जा सकता है।

और भी बेहतर बनाता है डार्क एडिशन (Citroen Dark Edition Launched)

तीनों गाड़ियों का बाहर का हिस्सा पर्ला नेरा ब्लैक कलर में है, जिसमें ग्रिल, बॉडी के किनारे और सिट्रोएन के शेवरॉन बैज पर डार्क क्रोम फिनिश दिया गया है। बंपर और दरवाज़ों के हैंडल पर ग्लॉसी ब्लैक कलर का इस्तेमाल देखने को मिलता है जो इसके लुक को और भी बेहतर बनाता है। केबिन के अंदर भी बारीकी से ध्यान दिया गया है, जिसमें पूरा कार्बन ब्लैक इंटीरियर मिलता है। साथ में लाल रंग की डिटेलिंग और लैटर सीट इसके केबिन को प्रीमियम बनाते हैं।

तीनों कारों के डार्क एडिशन की कीमत (Citroen Dark Edition Launched)

मॉडल कीमत (एक्स-शोरूम)
Dark Edition C3 8,38,300 रुपये
Dark Edition Aircross 13,13,300 रुपये
Dark Edition Basalt 12,80,000 रुपये

ब्लैक थीम वाला एडिशन किया पेश (Citroen Dark Edition Launched)

इसके अलावा कस्टम सीट कवर और अनोखे डार्क क्रोम ट्रिम पीस भी दिए गए है। ये एक लिमिटेड एडिशन मॉडल है जो देश भर में सिट्रॉयन के मौजूद डीलरशिप नेटवर्क के जरिए बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। सिट्रोएन सी3, एयरक्रॉस और बेसाल्ट डार्क एडिशन आजकल के ट्रेंड को फॉलो करते हैं, जिसमें कंपनियां ब्लैक थीम वाले खास एडिशन को पेश किया है।

Citroen C3 (Citroen Dark Edition Launched)

मैकेनिकली इन कारों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। Citroen C3 के रेगुलर मॉडल की शुरुआती कीमत 6.16 लाख रुपये है। ये कार 1.2 लीटर नेचुरल एस्पिरेटेड पेट्रोल और 1.2 लीटर टर्बोचार्ज पेट्रोल इंजन के साथ आती है। 5 सीटों वाली इस छोटी कार में मैनुअल और ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन का विकल्प मिलता है। आमतौर पर यह कार 18 से 19 किमी प्रतिलीटर तक का माइलेज देती है। बाजार में इसका मुकाबला टाटा पंच जैसी कारों से है।

itroen Aircross (Citroen Dark Edition Launched)

सिट्रॉयन एयरक्रॉस एक बेहतरीन एसयूवी है। ये कार 7-सीटर वेरिएंट में भी आती है. इसकी शुरुआती कीमत 8.49 लाख रुपये है। ये कार 1.2 लीटर नेचुरल एस्पिरेटेड पेट्रोल और 1.2 लीटर टर्बोचार्ज पेट्रोल इंजन के साथ आती है। माइलेज के मामले में इसका परफॉर्मेंस भी C3 जैसा ही है। ये कार अपने स्टाइलिश लुक के लिए मशहूर है।

Citroen Basalt (Citroen Dark Edition Launched)

सिट्रॉयन बसाल्ट को हाल ही में लॉन्च किया गया है। ये एक कूपे-स्टाइल एसयूवी है जो 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन के साथ आती है। इसकी शुरुआती कीमत 8.25 लाख रुपये है। महेंद्र सिंह धोनी ने इसी का डार्क एडिशन लिया है। आमतौर पर ये एसयूवी भी 17 से 10 किमी प्रतिलीटर तक का माइलेज देती है। बाजार में इसका मुकाबला टाटा कर्व से है।

spot_img
Sandeep Kumar
Sandeep Kumarhttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sandeep Kumar है। मैं एक अनुभवी कंटेंट राइटर हूं और पिछले कुछ सालों से इस क्षेत्र में काम कर रहा हूं। अभी मैं Khabarwala24 News में कई अलग-अलग कैटेगरी जैसे कि टेक्नोलॉजी, हेल्थ, ट्रैवल, एजुकेशन और ऑटोमोबाइल्स पर कंटेंट लिख रहा हूं। मेरी कोशिश रहती है कि मैं अपने शब्दों के ज़रिए लोगों को सही, सटीक और दिलचस्प जानकारी दे सकूं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Breaking News