डब्ल्यूटीए फाइनल्स : स्वियाटेक को हराकर एनिसीमोव ने सेमीफाइनल में बनाई जगह

नई दिल्ली, 6 नवंबर (khabarwala24)। अमेरिका की चौथी सीड अमांडा एनिसीमोव ने बुधवार को पोलैंड की दूसरी सीड इगा स्वियाटेक को 6-7 (3), 6-4, 6-2 से शिकस्त दी। इसी के साथ अमांडा एनिसीमोव ने डब्ल्यूटीए फाइनल्स के सेमीफाइनल में जगह बना ली है।मुकाबले के पहले सेट में, दोनों खिलाड़ियों ने अपनी सर्विस को मजबूती से […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

नई दिल्ली, 6 नवंबर (khabarwala24)। अमेरिका की चौथी सीड अमांडा एनिसीमोव ने बुधवार को पोलैंड की दूसरी सीड इगा स्वियाटेक को 6-7 (3), 6-4, 6-2 से शिकस्त दी। इसी के साथ अमांडा एनिसीमोव ने डब्ल्यूटीए फाइनल्स के सेमीफाइनल में जगह बना ली है।

मुकाबले के पहले सेट में, दोनों खिलाड़ियों ने अपनी सर्विस को मजबूती से बनाए रखा। हालांकि, एनिसीमोवा ने चार ब्रेक प्वाइंट हासिल किए, लेकिन स्वियाटेक ने उन सभी को बचा लिया। पहले 12 गेम सर्विस पर जाने के बाद टाईब्रेक में 7-6 (3) से जीत हासिल की।

- Advertisement -

मुकाबले का दूसरा सेट भी काफी कड़ा रहा। एनिसीमोव ने तीसरे गेम में तीन ब्रेक प्वाइंट बचाकर अपनी सर्विस बचाई। दोनों ने 5-4 तक अपनी सर्विस बनाए रखी।

स्वियाटेक के पांचवें सर्विस गेम में, अमेरिकी खिलाड़ी ने एक महत्वपूर्ण लेट ब्रेक का मौका भुनाया और मैच को बराबर करने के लिए सेट 6-4 से जीत लिया।

इसके बाद निर्णायक सेट में, एनिसीमोव ने स्वियाटेक की सर्विस पर दबाव बनाए रखा। पोलिश खिलाड़ी ने पहला सर्विस गेम बचा लिया, लेकिन अगले गेम में ब्रेक प्वाइंट पर डबल-फॉल्ट कर दिया।

- Advertisement -

5-2 की बढ़त के साथ, एनिसीमोव ने फिर से ब्रेक किया और सेट 6-2 से अपने नाम करते हुए जीत हासिल की।

कजाकिस्तान की एलेना रायबाकिना पहले ही सेरेना विलियम्स ग्रुप की विनर के तौर पर सेमीफाइनल में जगह पक्की कर चुकी थीं। एनिसीमोव और स्वियाटेक इस मैच से पहले एक मुकाबला जीत चुकी थीं, जबकि एक में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। ऐसे में दोनों खिलाड़ी बाकी बची सेमीफाइनल बर्थ के लिए एक निर्णायक मुकाबले में आमने-सामने थीं।

इससे पहले अमांडा एनिसीमोव और इगा स्वियाटेक इस साल पहले भी दो बार भिड़ चुकी थीं। इस दौरान स्वियाटेक ने विंबलडन फाइनल में लगातार 12 गेम जीतकर दबदबा बनाया था, जबकि एनिसीमोव ने यूएस ओपन क्वार्टर फाइनल में अपना बदला लिया था।

इस जीत के बाद एनिसीमोव ने बताया कि उनके मुताबिक पहला सेट मुश्किल था। उन्होंने दूसरे और तीसरे सेट में कम गलतियां कीं। वह अपनी सर्विस पर बहुत ज्यादा ध्यान दे रही थीं। उन्हें मालूम था कि आखिर में मैच जीतना है, तो अपना लेवल थोड़ा ऊपर उठाना होगा।

khabarwala24

आरएसजी

Source : IANS

डिस्क्लेमर: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में Khabarwala24.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर Khabarwala24.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है।

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News