वेस्टइंडीज के खिलाफ न्यूजीलैंड की वनडे टीम घोषित, मैट हेनरी की वापसी

नई दिल्ली, 7 नवंबर (khabarwala24)। वेस्टइंडीज के खिलाफ 3 मुकाबलों की वनडे सीरीज के लिए न्यूजीलैंड ने अपनी टीम की घोषणा कर दी है। न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज मैट हेनरी टीम में वापसी कर रहे हैं। वह पिछले हफ्ते पिंडली में खिंचाव के कारण इंग्लैंड के खिलाफ अंतिम दो वनडे मैच नहीं खेल सके थे।इंग्लैंड […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

नई दिल्ली, 7 नवंबर (khabarwala24)। वेस्टइंडीज के खिलाफ 3 मुकाबलों की वनडे सीरीज के लिए न्यूजीलैंड ने अपनी टीम की घोषणा कर दी है। न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज मैट हेनरी टीम में वापसी कर रहे हैं। वह पिछले हफ्ते पिंडली में खिंचाव के कारण इंग्लैंड के खिलाफ अंतिम दो वनडे मैच नहीं खेल सके थे।

इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे और तीसरे वनडे मैच में ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ का पुरस्कार जीतने वाले ब्लेयर टिकनर ने टीम में अपनी जगह बरकरार रखी है। इस टीम में माइकल ब्रेसवेल, मार्क चैपमैन, टॉम लैथम, रचिन रवींद्र और डेरिल मिचेल को भी मौका दिया गया है।

- Advertisement -

न्यूजीलैंड के चोटिल खिलाड़ियों की लिस्ट लंबी होती जा रही है। लॉकी फर्ग्यूसन (हैमस्ट्रिंग), एडम मिल्ने (टखना), मोहम्मद अब्बास (पसलियां), फिन एलन (पैर), विल ओ’रूर्के (पीठ), ग्लेन फिलिप्स (ग्रोइन) और बेन सियर्स (हैमस्ट्रिंग) चोटिल होने की वजह से टीम में मौजूद नहीं हैं।

केन विलियमसन को इस टीम में नहीं चुना गया है। वह 2 दिसंबर से शुरू होने वाली टेस्ट सीरीज की तैयारी में जुटे हैं।

मैट हेनरी की वापसी पर खुशी जताते हुए न्यूजीलैंड के हेड कोच रॉब वाल्टर ने कहा, “मैट इस टीम के एक अहम सदस्य हैं। वह हमारे तेज गेंदबाजी आक्रमण में सबसे अनुभवी हैं। वनडे और टेस्ट मैचों के लिए उनका टीम में वापस आना बहुत फायदेमंद होगा। आराम के बाद वह तरोताजा और फिट होंगे। हम जानते हैं कि वह सफेद और लाल गेंद से बड़े प्रदर्शन के लिए बेताब होंगे।”

- Advertisement -

न्यूजीलैंड और वेस्टइंडीज के बीच क्राइस्टचर्च में 16 नवंबर को पहला वनडे मैच खेला जाना है। इसके बाद 19 नवंबर को सीरीज का दूसरा मुकाबला नेपियर में खेला जाएगा। तीसरा मैच 22 नवंबर को हैमिल्टन में आयोजित होगा।

न्यूजीलैंड की वनडे टीम: मिचेल सैंटनर (कप्तान), माइकल ब्रेसवेल, मार्क चैपमैन, डेवोन कॉन्वे, जैकब डफी, जैक फॉल्क्स, मैट हेनरी, काइल जैमीसन, टॉम लैथम (विकेटकीपर), डेरिल मिचेल, रचिन रवींद्र, नाथन स्मिथ, ब्लेयर टिकनर, विल यंग।

Source : IANS

डिस्क्लेमर: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में Khabarwala24.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर Khabarwala24.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है।

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News