विश्व कप जीत के बाद दीप्ति शर्मा ने किए भगवान महाकाल के दर्शन, भस्म आरती में हुईं शामिल

उज्जैन, 9 नवंबर (khabarwala24)। महिला विश्व क्रिकेट कप 2025 का खिताब जीतने के बाद भारतीय ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा रविवार को आशीर्वाद लेने के लिए उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर पहुंचीं। इस दौरान वह सुबह पवित्र भस्म आरती में शामिल हुईं।जब टीम इंडिया विश्व कप में लगातार मुकाबले हार रही थी, तो भारतीय दल ने टूर्नामेंट के […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

उज्जैन, 9 नवंबर (khabarwala24)। महिला विश्व क्रिकेट कप 2025 का खिताब जीतने के बाद भारतीय ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा रविवार को आशीर्वाद लेने के लिए उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर पहुंचीं। इस दौरान वह सुबह पवित्र भस्म आरती में शामिल हुईं।

जब टीम इंडिया विश्व कप में लगातार मुकाबले हार रही थी, तो भारतीय दल ने टूर्नामेंट के बीच महाकालेश्वर मंदिर पहुंचकर भगवान का आशीर्वाद लिया था। उस दौरान खिलाड़ियों ने भस्म आरती में शामिल होने के बाद नंदी हॉल में प्रार्थना की थी।

- Advertisement -

इसके बाद टीम सेमीफाइनल में पहुंची, जहां ऑस्ट्रेलिया को शिकस्त देने के बाद फाइनल में साउथ अफ्रीका को हराकर खिताब अपने नाम किया।

महाकालेश्वर में भस्म आरती को आध्यात्मिक रूप से शक्तिशाली अनुष्ठान माना जाता है, जो सुबह के समय किया जाता है। भक्तों के लिए इसका गहरा महत्व है, जो इसे एक पवित्र और रहस्यमय वातावरण में भगवान महाकाल के दिव्य रूप के दर्शन करने का एक दुर्लभ अवसर मानते हैं।

दीप्ति शर्मा ने नवी मुंबई में खेले गए फाइनल मैच में 58 रन की पारी खेलने के बाद गेंद से भी अपना जलवा बिखेरा था। उन्होंने 9.3 ओवरों में 39 रन देकर 5 विकेट हासिल किए थे।

- Advertisement -

टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन के लिए दीप्ति शर्मा को ‘प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट’ चुना गया। इस खिताब को जीतने के बाद उन्होंने कहा था, “सच कहूं तो, यह एक सपने जैसा लग रहा है। बहुत अच्छा लग रहा है कि मैं विश्व कप फाइनल में इस तरह योगदान दे सकी। हमने हमेशा सोचा है कि हम हर मैच से मिली सीख का उपयोग कैसे कर सकते हैं। एक टीम के रूप में, हम बहुत खुश हैं।”

उन्होंने आगे कहा, “मैं जिस भी डिपार्टमेंट में होती हूं, या जिस भी स्थिति में होती हूं, उसका हमेशा आनंद लेती हूं। मैं परिस्थिति के अनुसार खेलना चाहती थी। मुझे बहुत मजा आया। एक मंच के रूप में, एक ऑलराउंडर के रूप में प्रदर्शन करने से ज्यादा अद्भुत एहसास और क्या हो सकता है।”

Source : IANS

डिस्क्लेमर: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में Khabarwala24.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर Khabarwala24.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है।

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News