CLOSE

स्मृति मंधाना का 12वां शतक, भारत ने ऑस्ट्रेलिया को दिया 293 का लक्ष्य

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

न्यू चंडीगढ़, 17 सितंबर (khabarwala24)। बाएं हाथ की विस्फोटक सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना के वनडे करियर के 12वें शतक की बदौलत भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने महाराजा यादविन्द्र सिंह पीसीए स्टेडियम में खेले जा रहे मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 293 रन का लक्ष्य दिया है।

स्मृति मंधाना ने भारतीय महिला क्रिकेट इतिहास का दूसरा सबसे तेज वनडे शतक लगाया। मंधाना ने 77 गेंदों पर अपना शतक पूरा किया। भारत की तरफ से महिला क्रिकेट का सबसे तेज वनडे शतक लगाने का रिकॉर्ड भी मंधाना के नाम ही है। इस साल की शुरुआत में उन्होंने 70 गेंदों पर शतक लगाया था।

मंधाना के 91 गेंदों पर 4 छक्के और 14 चौके की मदद से बनाए 117 रन की मदद से भारतीय टीम ने 49.5 ओवर में सभी विकेट खोकर 292 रन बनाए। दीप्ति शर्मा ने 40, विकेटकीपर ऋचा घोष ने 29, प्रतिका रावल ने 25 और स्नेह राणा ने 24 रन बनाए। मंधाना के अलावा किसी अन्य बल्लेबाज की बड़ी पारी आई होती, तो स्कोर 325 के ऊपर जा सकता था।

- Advertisement -

ऑस्ट्रेलिया के लिए डॉर्की ब्राउन ने 8 ओवर में 42 रन देकर 3 विकेट लिए। एश्ले गार्डनर ने 2, मेगान स्कट, एनाबेल सदरलैंड, ताहिला मैक्ग्रा ने 1-1 विकेट लिए। ऑस्ट्रेलिया ने 8 गेंदबाजों का इस्तेमाल किया।

ऑस्ट्रेलिया और भारतीय महिला क्रिकेट टीम के बीच खेली जा रही तीन वनडे मैचों की सीरीज विश्व कप से पहले दोनों टीमों के लिए अभ्यास का बड़ा अवसर है। ऑस्ट्रेलिया जैसी मजबूत टीम के खिलाफ विश्व कप से पहले वनडे सीरीज भारतीय टीम के परिपेक्ष्य में देखा जाए तो बेहद अहम है। भारतीय टीम पहले वनडे में 281 रन बनाकर भी हार गई थी। सीरीज में बने रहने के लिए भारत को दूसरा वनडे किसी भी हाल में जीतना होगा। 292 रन को डिफेंड कर भारतीय गेंदबाज अपनी क्षमता को साबित कर सकती हैं।

Source : IANS

- Advertisement -

डिस्क्लेमर: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में Khabarwala24.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर Khabarwala24.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है।

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

- Advertisement -
spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-