रोहित शर्मा के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 20 हजार रन पूरे, लिस्ट में सिर्फ 4 भारतीय

विशाखापत्तनम, 6 दिसंबर (khabarwala24)। भारत के अनुभवी बल्लेबाज रोहित शर्मा पुरुषों के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 20 हजार रन पूरे करने वाले चौथे भारतीय बन गए हैं। रोहित शर्मा ने यह मुकाम साउथ अफ्रीका के विरुद्ध शनिवार को एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम में जारी तीसरे वनडे मैच में हासिल किया।अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने के मामले […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

विशाखापत्तनम, 6 दिसंबर (khabarwala24)। भारत के अनुभवी बल्लेबाज रोहित शर्मा पुरुषों के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 20 हजार रन पूरे करने वाले चौथे भारतीय बन गए हैं। रोहित शर्मा ने यह मुकाम साउथ अफ्रीका के विरुद्ध शनिवार को एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम में जारी तीसरे वनडे मैच में हासिल किया।

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने के मामले में सचिन तेंदुलकर शीर्ष भारतीय हैं, जिन्होंने 664 मुकाबलों की 782 पारियों में 48.52 की औसत के साथ 34,357 रन बनाए।

- Advertisement -

वहीं, विराट कोहली 52.46 की औसत के साथ अब तक 27,910 रन बना चुके हैं। इस लिस्ट में राहुल द्रविड़ तीसरे पायदान पर हैं, जिन्होंने 504 अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में 45.57 की औसत के साथ 24,064 रन बनाए।

रोहित शर्मा ने अंतरराष्ट्रीय करियर में 505 मैच खेले हैं, जिसमें 45 से ज्यादा की औसत के साथ 20 हजार रन पूरे किए। इस दौरान रोहित 1,900 से ज्यादा चौके और 600 से ज्यादा छक्के लगा चुके हैं।

इस मुकाबले के दौरान रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल की सलामी जोड़ी ने पहले विकेट के लिए 100+ रन की साझेदारी की।

- Advertisement -

यह 35वीं बार है जब रोहित वनडे फॉर्मेट में पहले विकेट के लिए शतकीय साझेदारी का हिस्सा रहे हैं। इस लिस्ट में उनके आगे सिर्फ सचिन तेंदुलकर हैं, जिन्होंने 40 बार ऐसा किया है।

विशाखापत्तनम में खेले जा रहे इस मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी के लिए उतरी साउथ अफ्रीकी टीम 47.5 ओवरों में 270 रन पर सिमट गई।

साउथ अफ्रीका की तरफ से क्विंटन डी कॉक ने 89 गेंदों में 6 छक्कों और 8 चौकों के साथ 106 रन बनाए। उनके अलावा कप्तान टेंबा बावुमा ने 67 गेंदों में 5 चौकों के साथ 48 रन बनाए।

भारत की तरफ से प्रसिद्ध कृष्णा और कुलदीप यादव ने 4-4 विकेट हासिल किए, जबकि अर्शदीप सिंह और रवींद्र जडेजा ने 1-1 विकेट अपने नाम किया।

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच तीन मुकाबलों की यह सीरीज फिलहाल 1-1 से बराबरी पर है। ऐसे में यह मैच जीतने वाली टीम सीरीज को 2-1 से अपने नाम करेगी।

Source : IANS

डिस्क्लेमर: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में Khabarwala24.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर Khabarwala24.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है।

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News