CLOSE

ODI World Cup 2023: विश्व कप 2023 का आगाज, इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच आज खेला जाएगा पहला मुकाबला

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

ODI World Cup 2023 Khabarwala 24 News New Delhi : विश्व कप 2023 का बृहस्पतिवार से आगाज होगा। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में पहला मैच इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। दोनों टीमें एक-दूसरे को मैदान पर कड़ी टक्कर देती हुई दिखाई दे सकती हैं। जोस बटलर की कप्तानी वाली इंग्लैंड की टीम पूरी तरह से फिट है। वह प्लेइंग इलेवन में अनुभवी खिलाड़ियों को प्राथमिकता देगी। न्यूजीलैंड की टीम केन विलियमसन के बिना ही मैदान पर उतरेगी। आपको बता दें कि 2019 के विश्व कप में इंग्लैंड और न्यूजीलैंड टीमों के बीच फाइनल मैच हुआ था। आज 2023 के विश्व कप में इन्हें दोनों टीमों के बीच पहला मैच होगा।

इंग्लैंड की टीम में बटलर के साथ-साथ जो रूट, डेविड मलान, जॉनी बेयरेस्टो और बेन स्टोक्स जैसे दिग्गज खिलाड़ी शामिल हैं। यह खिलाड़ी पहले भी कई मैचों में शानदार प्रदर्शन कर चुके हैं। इंग्लैंड की टीम इन्हें प्लेइंग इलेवन में जगह दे सकती है। मार्क वुड और क्रिस वॉक्स बेहतरीन गेंदबाजी के लिए जाने जाते हैं। यह खिलाड़ी टीम के बॉलिंग अटैक को मजबूत करेंगे। मलान की बात की जाए तो उनका न्यूजीलैंड के खिलाफ अच्छा रिकॉर्ड रहा है। वह एक शतक और दो अर्धशतक लगा चुके हैं। वहीं रूट का विश्व कप के मैचों में अच्छा रिकॉर्ड रहा है।

उधर न्यूजीलैंड के दिग्गज खिलाड़ी विलियमसन प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं होंगे। उनकी जगह को भरना टीम के लिए आसान नहीं होगा। टॉम लाथम की कप्तानी वाली न्यूजीलैंड की टीम डेवोन कॉनवे, विल यंग, ग्लेन फिलिप और जिम्मी नीशम को प्लेइंग इलेवन में शामिल कर सकती है। टीम के पास मजबूत बॉलिंग अटैक है। ट्रेंट बोल्ट, मैट हैनरी और फर्ग्यूसन कई मौकों पर अच्छा परफॉर्म कर चुके हैं। रचिन रविंद्र पर सभी की निगाहें लगी रहेंगी। .

- Advertisement -

इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के संभावित खिलाड़ी –

इंग्लैंड : जॉनी बेयरस्टो, डेविड मालन, जो रूट, बेन स्टोक्स/हैरी ब्रूक, जोस बटलर (कप्तान, विकेटकीपर), लियाम लिविंगस्टोन, मोइन अली, सैम कुरेन, क्रिस वोक्स, आदिल राशिद, मार्क वुड

न्यूजीलैंड : डेवोन कॉनवे, विल यंग, ​​डेरिल मिशेल, टॉम लैथम (कप्तान, विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, जिमी नीशम/रचिन रवींद्र, मिशेल सेंटनर, ईश सोढ़ी, मैट हेनरी, ट्रेंट बोल्ट, लॉकी फर्ग्यूसन

Odi world cup 2023: विश्व कप 2023 का आगाज, इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच आज खेला जाएगा पहला मुकाबला Odi world cup 2023: विश्व कप 2023 का आगाज, इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच आज खेला जाएगा पहला मुकाबला Odi world cup 2023: विश्व कप 2023 का आगाज, इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच आज खेला जाएगा पहला मुकाबला Odi world cup 2023: विश्व कप 2023 का आगाज, इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच आज खेला जाएगा पहला मुकाबला Odi world cup 2023: विश्व कप 2023 का आगाज, इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच आज खेला जाएगा पहला मुकाबला Odi world cup 2023: विश्व कप 2023 का आगाज, इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच आज खेला जाएगा पहला मुकाबला Odi world cup 2023: विश्व कप 2023 का आगाज, इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच आज खेला जाएगा पहला मुकाबला

- Advertisement -
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-