CLOSE

Mohammed Shami Comeback Update शमी की वापसी का हुआ ऐलान! इस टीम के खिलाफ आएंगे खेलते नजर

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Khabarwala 24 News New Delhi: Mohammed Shami Comeback Update टीम इंडिया के स्टार गेंदबाज मोहम्मद शमी एक बार फिर से क्रिकेट के मैदान पर वापसी करने के लिए तैयार हैं। मोहम्मद शमी रणजी ट्रॉफी के जरिए प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में वापसी करेंगे। वो रणजी ट्रॉफी में बंगाल के लिए पहला मैच खेलेंगे। बता दें कि मोहम्मद शमी को वनडे वर्ल्ड कप 2023 के दौरान चोट लग गई थी। इस चोट के बाद भी उन्होंने पूरा वर्ल्ड कप खेला था। इसके बाद उन्होंने इस साल की शुरुआत में सर्जरी करानी पड़ी थी। इस सर्जरी की वजह से वो आईपीएल और टी20 वर्ल्ड कप नहीं खेल पाए थे।

मोहम्मद शमी 11 अक्टूबर को करेंगे वापसी (Mohammed Shami Comeback Update)

मोहम्मद शमी इंजरी की वजह से पिछले 11 महीने से क्रिकेट के मैदान से दूर हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, मोहम्मद शमी रणजी ट्रॉफी में बंगाल के लिए पहला मैच खेलेंगे। ये मैच 11 अक्टूबर को उत्तर प्रदेश के खिलाफ खेला जाएगा। मोहम्मद शमी की कोशिश इस मैच में अपनी फिटनेस को साबित करने की होगी।

- Advertisement -

मोहम्मद शमी बांग्लादेश के खिलाफ नहीं खेलेंगे (Mohammed Shami Comeback Update)

भारत और बांग्लादेश के बीच १९ सितंबर से दो मैचों की टेस्ट सीरीज शुरू हो रही है। पहले उम्मीद की जा रही थी कि शमी इस सीरीज से इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी कर सकते हैं। हालंकि बाद में बीसीसीआई ने साफ कर दिया था कि शमी इस सीरीज का हिस्सा नहीं बनेंगे। खुद शमी ने भी कहा था कि वो इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी करने से पहले एक दो घरेलू मैच खेलना चाहते हैं, ताकि वो लाइन और लेंथ पर काम कर सके।

मोहम्मद शमी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ नजर आ सकते हैं (Mohammed Shami Comeback Update)

भारत को इस साल के अंत में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी हैं। टीम इंडिया इस सीरीज से पहले मोहम्मद शमी को फिट देखना चाहेगी। ये सीरीज टीम इंडिया के लिए काफी ज्यादा अहम है। भारत इस सीरीज में जीत हासिल कर वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में अपनी जगह पक्की करना चाहेगा। बता दें कि वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की पॉइंट टेबल में भारत और ऑस्ट्रेलिया पहले और दूसरे स्थान पर हैं। इसके अलावा भारत की नजर लगातार तीसरी बार ऑस्ट्रेलिया को उसी के घर पर मात देने पर है। ऐसे में ऑस्ट्रेलिया के तेज पिचों पर मोहम्मद शमी धमाल मचा सकते हैं।

- Advertisement -
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-