महिला विश्व कप: ‘प्लेयर ऑफ द मैच रहीं shefali varma’, कहा- भगवान ने मुझे कुछ अच्छा करने के लिए भेजा था

नवी मुंबई, 2 नवंबर (khabarwala24)। shefali varma भारतीय टीम ने महिला विश्व कप 2025 का खिताब जीत लिया है। हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली टीम इंडिया ने अपना पहला आईसीसी खिताब जीतकर इतिहास रच दिया है। डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेले गए फाइनल में भारतीय टीम दक्षिण अफ्रीका को 52 रन से हराकर विश्व चैंपियन […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

नवी मुंबई, 2 नवंबर (khabarwala24)। shefali varma भारतीय टीम ने महिला विश्व कप 2025 का खिताब जीत लिया है। हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली टीम इंडिया ने अपना पहला आईसीसी खिताब जीतकर इतिहास रच दिया है। डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेले गए फाइनल में भारतीय टीम दक्षिण अफ्रीका को 52 रन से हराकर विश्व चैंपियन बनी। फाइनल में 87 रन की विस्फोटक पारी खेलने के साथ ही 2 विकेट लेने वाली शेफाली वर्मा को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

shefali varma को खुद पर भरोसा

प्रतिका रावल के इंजर्ड होने के बाद सेमीफाइनल में शेफाली वर्मा को एंट्री दी गई थी। इस युवा खिलाड़ी ने फाइनल में अपने प्रदर्शन से इतिहास में अपना नाम दर्ज करा लिया। प्लेयर ऑफ द मैच चुने जाने के बाद शेफाली ने कहा, “मैंने शुरुआत में कहा था कि भगवान ने मुझे कुछ अच्छा करने के लिए भेजा है। वो बात सच साबित हुई। मुझे बहुत खुशी है कि हमने आखिरकार वर्ल्ड कप जीत लिया। यह मेरे लिए एक बहुत ही यादगार पल है। मैं इसे शब्दों में बयां नहीं कर सकती। ये मुश्किल जरूर था, लेकिन मुझे खुद पर भरोसा था। मुझे विश्वास था कि अगर मैं खुद को शांत रखूं, तो मैं कुछ भी कर सकती हूं।”

- Advertisement -

उन्होंने कहा, “फाइनल मेरे लिए, पूरी टीम के लिए अहम था। मेरी कोशिश रन बनाने और टीम को जीत दिलाने की थी। मैंने अपनी योजनाओं पर काम किया। मुझे बहुत खुशी है कि वो पूरी हुईं। कप्तान हरमन और टीम का मुझे सहयोग मिला। सभी ने दिल खोलकर खेलने को कहा था। इससे मेरा आत्मविश्वास बढ़ा।”

shefali varma ने सचिन तेंदुलकर का किया जिक्र  

शेफाली ने सचिन तेंदुलकर का जिक्र करते हुए कहा, “जब मैंने सचिन सर को देखा, तो मुझे एक अलग ही उत्साह मिला। मैं सचिन सर से बात करती रहती हूं। वे मुझे हमेशा आत्मविश्वास देते हैं। वे क्रिकेट के उस्ताद हैं। मुझे उनसे बहुत प्रेरणा मिली।” दीप्ति शर्मा को प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया। दीप्ति ने विश्व कप के 9 मैचों में 22 विकेट लेने के साथ ही 7 पारियों में 3 अर्धशतक लगाते हुए 215 रन बनाए।

मैच की बात करें तो टॉस गंवाने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने 7 विकेट पर 298 रन बनाए थे। शेफाली वर्मा 78 गेंद पर 7 चौके और 2 छक्के की मदद से 87 रन बनाकर शीर्ष स्कोरर रहीं। शेफाली ने मंधाना 45 के साथ पहले विकेट के लिए 104 रन की साझेदारी की। इसके अलावा दीप्ति शर्मा ने 58 गेंद पर 58, ऋचा घोष ने 24 गेंद पर 34, जेमिमा रोड्रिग्स ने 24 और हरमनप्रीत कौर ने 20 रन की पारी खेली।

- Advertisement -

299 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दक्षिण अफ्रीका के लिए कप्तान और सलामी बल्लेबाज लौरा वौल्वार्ड्ट ने शतक लगाया। उन्होंने 98 गेंद पर 11 चौके और 1 छक्के की मदद से 101 रन की पारी खेली। वौल्वार्ड्ट के अलावा किसी बल्लेबाज की तरफ से बड़ी पारी नहीं आई। एनेरी डर्कसेन ने 35, सुन लूस ने 25 और तंजिम ब्रिट्स ने 23 रन बनाए। दक्षिण अफ्रीका 45.3 ओवर में 46 रन पर सिमट गई और 52 रन से मैच हार गई।

भारत के लिए दीप्ति शर्मा ने यादगार गेंदबाजी की। दाएं हाथ की इस स्पिनर ने 9.3 ओवर में 39 रन देकर 5 विकेट लिए। शेफाली वर्मा ने 2 और एन. चरणी ने 1 विकेट लिए।

Source : IANS

डिस्क्लेमर: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में Khabarwala24.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर Khabarwala24.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है।

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News