कावेम हॉज का नाबाद शतक, वेस्टइंडीज का स्कोर 381/6

बे ओवल, 20 दिसंबर (khabarwala24)। न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले जा रहे तीसरे टेस्ट में तीसरे दिन का खेल समाप्त होने तक वेस्टइंडीज ने 6 विकेट के नुकसान पर 381 रन बना लिए हैं। तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए कावेम हॉज 109 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।तीसरे दिन के खेल की शुरुआत वेस्टइंडीज ने […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

बे ओवल, 20 दिसंबर (khabarwala24)। न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले जा रहे तीसरे टेस्ट में तीसरे दिन का खेल समाप्त होने तक वेस्टइंडीज ने 6 विकेट के नुकसान पर 381 रन बना लिए हैं। तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए कावेम हॉज 109 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।

तीसरे दिन के खेल की शुरुआत वेस्टइंडीज ने बिना किसी नुकसान के 110 रन से की थी। पहला झटका दिन के शुरुआत में ही लग गया। जॉन कैंपबेल 111 के स्कोर पर 45 रन बनाकर आउट हो गए। 140 के स्कोर पर ब्रैंडन किंग भी दूसरे विकेट के रूप में 63 रन बनाकर आउट हो गए। इस समय ऐसा लग रहा था कि न्यूजीलैंड मैच में वापसी कर सकती है।

- Advertisement -

तीसरे नंबर पर आए कावेम हॉज ने न्यूजीलैंड को वापसी का मौका नहीं दिया और छोटी-छोटी साझेदारियां करते हुए न सिर्फ अपना बेहतरीन शतक लगाया, बल्कि टीम को भी मजबूत स्थिति में पहुंचाया। कावेम ने टेवलिन इमलेच 27 के साथ तीसरे विकेट के लिए 66, एलिक अथांजे 45 के साथ चौथे विकेट के लिए 61 रन और जस्टिन ग्रिव्स 43 के साथ पांचवें विकेट के लिए 81 रन की साझेदारी की। कप्तान रोस्टन चेज सिर्फ 2 रन बनाकर आउट हो गए, लेकिन इसके बाद एंडरसन फिलिप के साथ मिलकर कावेम ने दिन के बाकी ओवर सुरक्षित निकाल लिए।

कावेम हॉज 254 गेंद पर 10 चौकों की मदद से 109 रन बनाकर नाबाद हैं। उनके साथ फिलिप 55 गेंद पर 12 रन बनाकर खेल रहे हैं।

वेस्टइंडीज ने 6 विकेट पर 381 रन बना लिए हैं।

- Advertisement -

पहली पारी के आधार पर वेस्टइंडीज न्यूजीलैंड से अभी भी 194 रन पीछे है।

न्यूजीलैंड के लिए जैकब डफी और ऐजाज पटेल ने 2-2, जबकि माइकल रे और डेरिल मिचेल ने 1-1 विकेट लिए।

न्यूजीलैंड ने डेवन कॉन्वे के 227, टॉम लैथम के 137, और रचिन रवींद्र के नाबाद 72 रन की मदद से अपनी पहली पारी 8 विकेट पर 575 रन बनाकर घोषित की थी।

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News