सूरत, 27 दिसंबर (khabarwala24)। हॉकी इंडिया जूनियर पुरुष एकेडमी चैंपियनशिप 2025 में शनिवार को घुमनहेरा राइजर्स एकेडमी, प्रीतम सिवाच हॉकी एकेडमी, एसजीपीसी हॉकी एकेडमी, स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ गुजरात, नामधारी इलेवन और राउंडग्लास हॉकी एकेडमी ने जीत दर्ज की।
पूल ए में राउंडग्लास हॉकी एकेडमी ने चीमा हॉकी एकेडमी को 19-0 से रौंदा।
राउंडग्लास हॉकी एकेडमी की तरफ से इंदरजीत सिंह (13वें मिनट, 30वें मिनट, 45वें मिनट) ने हैट्रिक लगाई, जबकि कप्तान अर्शप्रीत सिंह (चौथे, 14वें मिनट), अनुराग सिंह (नौंवे, 10वें मिनट), ओम रजनेश सैनी (36वें मिनट, 39वें मिनट), गुरविंदर सिंह (दूसरे, 48वें मिनट) और वरिंदर सिंह (59वें मिनट, 60वें मिनट) ने दो-दो गोल किए।
इनके अलावा, सुखप्रीत सिंह (19वें मिनट), प्रिंस सिंह (51वें मिनट), जरमन सिंह (55वें मिनट), सनी (सातवें), सुखमनप्रीत सिंह (पांचवें), और अमनदीप (पांचवें) ने एक-एक गोल किया।
पूल बी में नामधारी इलेवन ने रितु रानी हॉकी एकेडमी को 13-1 से हराया। विक्रम (12वें मिनट, 17वें मिनट, 37वें मिनट) ने हैट्रिक लगाई, जबकि बिहारा सिंह (11वें मिनट, 27वें मिनट), सोनू (26वें मिनट, 27वें मिनट), और गुरदयाल सिंह (43वें मिनट, 55वें मिनट) ने दो-दो गोल किए।
इनके अलावा, मनदीप सिंह (16वें मिनट), निखिल (13वें मिनट), अमानतवीर सिंह (56वें मिनट), और सहजप्रीत सिंह (60वें मिनट) ने एक-एक गोल किया। ऋतु रानी हॉकी एकेडमी के लिए कप्तान तरनजोत सिंह (56वें मिनट) ने एकमात्र गोल किया।
पूल सी में, एसजीपीसी हॉकी एकेडमी ने अश्विनी स्पोर्ट्स एकेडमी को 3-1 से हराया, जिसमें इंदरप्रीत सिंह (27वें मिनट), महकदीप सिंह (36वें मिनट) और अर्शदीप सिंह (43वें मिनट) ने गोल दागे। वरुण पांचाल (40वें मिनट) ने अश्विनी स्पोर्ट्स एकेडमी के लिए एकमात्र गोल किया।
पूल सी के एक अन्य मुकाबले में, स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ गुजरात–हॉकी एकेडमी ने हॉकी फैमिली बड़खालसा एनसीआर हॉकी सोसायटी को 13-0 से रौंदा।
स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ गुजरात की ओर से तुशाल सोसा (दूसरे, तीसरे, 13वें मिनट) ने हैट्रिक लगाई, जबकि कप्तान विशाल गुंडिया (11वें मिनट, 35वें मिनट), अल्पेशभाई वाला (13वें मिनट, 21वें मिनट) और अथर्व महादिक (37वें मिनट, 45वें मिनट) ने दो-दो गोल किए। इनके अलावा भव्यकुमार (19वें मिनट), जन्मेश राठौड़ (27वें मिनट), निकुंज साल्वी (57वें मिनट) और प्रवीण चौधरी (59वें मिनट) ने एक-एक गोल किया।
पूल डी में, घुमनहेरा राइजर्स एकेडमी ने भाई बेहलो हॉकी एकेडमी को 3-2 से शिकस्त दी। इस मुकाबले में घुमनहेरा राइजर्स एकेडमी के लिए 21वें मिनट में दुविश ने खाता खोला। इसके बाद यश (23वें मिनट) और हितेश कटारिया (42वें मिनट) ने गोल दागे। बेहलो हॉकी एकेडमी की तरफ से राहुल तंवर (10वें मिनट) और हिमांशु चनालिया (59वें मिनट) ने गोल किए।
इसी पूल में, प्रीतम सिवाच हॉकी एकेडमी, सोनीपत ने राजा करण हॉकी एकेडमी पर 15-4 से शानदार जीत हासिल की।
प्रीतम सिवाच हॉकी एकेडमी की ओर से निखिल (16वें मिनट, 25वें मिनट, 33वें मिनट, 35वें मिनट, 39वें मिनट) ने पांच गोल दागे, जबकि नितिन (22वें मिनट, 30वें मिनट, 59वें मिनट) ने हैट्रिक लगाई। इनके अलावा, हिमांशु (7वें मिनट, 8वें मिनट) और ध्रुव (9वें मिनट, 53वें मिनट) ने दो-दो गोल दागे, जबकि यशमित देसवाल (13वें मिनट) और समीर (49वें मिनट) ने एक-एक गोल किया।
राजा करण हॉकी एकेडमी की तरफ से दीपक कुमार (15वें मिनट, 37वें मिनट) और सनी (56वें मिनट, 58वें मिनट) ने दो-दो गोल किए।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।


