CLOSE

IPL 2025 मैदान पर ही आउट होने के बाद रोने लगे 14 साल के वैभव सूर्यवंशी, डेब्यू मैच में बनाए 34 रन

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Khabarwala 24 News New Delhi: IPL 2025 राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन चोट के कारण बाहर हुए तो वैभव सूर्यवंशी को डेब्यू का मौका मिला, वह आईपीएल में खेलने वाले सबसे छोटी उम्र के खिलाड़ी बन गए हैं। सभी को इंतजार था देखने का कि ये बच्चा किस तरह खेलेगा, उन्होंने तो अपनी पहली ही गेंद पर लार्ड शार्दुल को शानदार छक्का मारकर सभी को हैरान कर दिया।

हालांकि वह 34 के स्कोर पर स्टंप आउट हो गए, जिसके बाद वह अपने इमोशन को रोक नहीं पाए और मैदान पर ही रोने लगे। 181 रनों का पीछा करते हुए वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जायसवाल ने पारी की शुरुआत की, दोनों ने पहले विकेट के लिए 85 रन जोड़े। वैभव 9 वें ओवर की चौथी गेंद पर स्टंप आउट हुए। मार्क्रम की इस गेंद पर वह मिस हुए, उनका पैर हवा में था और ऋषभ पंत ने तेजी से स्टंप कर वैभव की पारी को समाप्त किया।

मैदान पर ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी (IPL 2025)

वैभव ने 20 गेंदों में 34 रनों की शानदार पारी खेली, इसमें उन्होंने 3 छक्के और 2 चौके लगाए। वैभव जब आउट हुए तो पवेलियन लौटते हुए उनके चेहरे पर उदासी थी। उन्होंने अपना हेलमेट निकाला और आंसू पूछने लगे, उनके चेहरे को देखकर पता चल रहा था कि वह विकेट गिरने से दुखी हैं और रो रहे हैं।

- Advertisement -

राजस्थान रॉयल्स 2 रन से हारी (IPL 2025)

एक बार फिर राजस्थान रॉयल्स जीते हुए मैच को हार गई। पिछले मैच की तरह इस बार भी राजस्थान को जीत के लिए आखिरी ओवर में 9 रन चाहिए थे लेकिन टीम सिर्फ 6 रन ही बना पाई। आवेश खान ने आखिरी ओवर डाला, इससे पहले उन्होंने 18 वें ओवर में यशस्वी जायसवाल (74) और रियान पराग (39) का विकेट लेकर हारा हुआ मैच बनाया था, इस ओवर में उन्होंने सिर्फ 5 रन ही दिए थे। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ सुपर जायंट्स ने 180 रन बनाए थे, एडन मार्क्रम ने 45 गेंदों में 66 ओर आयुष बडोनी ने 34 गेंदों में 50 रन बनाए थे।

- Advertisement -
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-