CLOSE

IND vs SRL IML 2025 इंडिया ने श्रीलंका को 4 रनों से रौंदा, यूसुफ पठान, युवराज और बिन्नी के विस्फोट के बाद इरफान पठान का कहर

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Khabarwala 24 News New Delhi : IND vs SRL IML 2025 नवी मुंबई स्थित डॉ. डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स अकादमी में इंटरनेशनल मास्टर्स लीग टी20 2025 का आगाज शानदार रहा। इंडिया मास्टर्स और श्रीलंका मास्टर्स के बीच खेले गये पहले मुकाबले में इंडिया मास्टर्स की टीम चार रन से जीत हासिल करने में कामयाब रही। टीम के लिए सर्वोच्च स्कोरर ऑलराउंडर खिलाड़ी स्टुअर्ट बिन्नी रहे। बिन्नी के अलावा यूसुफ पठान ने भी अर्धशतक जड़ा। श्रीलंका मास्टर्स के कप्तान कुमार संगकारा ने टॉस जीतकर इंडिया मास्टर्स को पहले बल्लेबाजी करने के लिए आमंत्रित किया था।

इरफान पठान ने चटकाए तीन विकेट (IND vs SRL IML 2025)

मिले निमंत्रण को स्वीकार करते हुए इंडिया मास्टर्स की टीम 20 ओवरों में चार विकेट के नुकसान पर 222 रन बनाने में कामयाब हुई थी। भारत की तरफ से गेंदबाजी में सबसे सफल गेंदबाज इरफान पठान रहे। जिन्होंने चार ओवरों में 39 रन खर्च करते हुए सर्वाधिक तीन सफलता प्राप्त की। उनके अलावा धवल कुलकर्णी, अभिमन्यु मिथुन और विनय कुमार ने क्रमशः दो-दो विकेट चटकाए।

बिन्नी ने 68 रन की सर्वाधिक पारी खेली (IND vs SRL IML 2025)

इससे पहले टीम के लिए ऑलराउंडर खिलाड़ी स्टुअर्ट बिन्नी ने चौथे क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए 31 गेंद में 219.35 की स्ट्राइक रेट से 68 रन की सर्वाधिक पारी खेली। इस बीच उनके बल्ले से तीन चौके और सात बेहतरीन छक्के निकले। यूसुफ पठान ने भी छठवें क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए 22 गेंद में 254.55 की स्ट्राइक रेट से नाबाद 56 रनों की पारी खेली। इस दौरान उनके बल्ले से तीन चौके और छह छक्के निकले।

- Advertisement -

सुरंगा लकमल ने चटकाए दो विकेट (IND vs SRL IML 2025)

इन दोनों बल्लेबाजों के अलावा गुरकीरत सिंह ने 34 गेंद में 44, युवराज सिंह ने 22 गेंद में नाबाद 31, सचिन तेंदुलकर ने आठ गेंद में 10 और अंबाती रायडू ने पांच गेंदों में पांच रनों का योगदान दिया। श्रीलंका मास्टर्स की तरफ से सबसे सफल गेंदबाज सुरंगा लकमल रहे। जिन्होंने चार ओवरों में 34 रन खर्च करते हुए दो विकेट चटकाए। उनके अलावा इसुरु उड़ाना और चतुरंग डी सिल्वा ने एक-एक सफलता प्राप्त की।

20 ओवरों में 216 रन बना पाई श्रीलंका (IND vs SRL IML 2025)

भारत की तरफ से मिले 223 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए श्रीलंका मास्टर्स की टीम 20 ओवरों में नौ विकेट के नुकसान पर 218 रन तक ही पहुंच पाई। पारी का आगाज करते हुए कप्तान कुमार संगकारा ने 30 गेंद में 51, जबकि सातवें क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए जीवन मेंडिस ने 17 गेंद में 42 रन की तर्ज तर्रार पारी खेली। इसके बावजूद वह अपनी टीम को जीत नहीं दिला सके।

- Advertisement -
spot_img
Sandeep Kumar
Sandeep Kumarhttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sandeep Kumar है। मैं एक अनुभवी कंटेंट राइटर हूं और पिछले कुछ सालों से इस क्षेत्र में काम कर रहा हूं। अभी मैं Khabarwala24 News में कई अलग-अलग कैटेगरी जैसे कि टेक्नोलॉजी, हेल्थ, ट्रैवल, एजुकेशन और ऑटोमोबाइल्स पर कंटेंट लिख रहा हूं। मेरी कोशिश रहती है कि मैं अपने शब्दों के ज़रिए लोगों को सही, सटीक और दिलचस्प जानकारी दे सकूं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-