CLOSE

IND VS SA टीम इंडिया के लिए आज ‘करो या मरो’, सूर्या ब्रिगेड पर सीरीज बचाने के लिए बड़ा प्रेशर

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Khabarwala 24 News New Delhi: IND VS SA दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज का तीसरा और आखिरी टी 20 मुकाबला आज (14 दिसंबर) को खेला जाएगा। IND VS SA सीरीज में बराबरी के लिए टीम इंडिया को यह मैच जीतना ही होगा। इसके लिए भारतीय गेंदबाजों को अपने प्रदर्शन में काफी सुधार करना होगा। जाहिर है चयनकर्ताओं की नजरें अगले साल इस प्रारूप के वर्ल्ड कप के लिए सही संयोजन तलाशने पर भी लगी है। यह मैच भारतीय समयानुसार रात 8.30 बजे शुरू होगा?

गक्बेरहा में हुआ IND VS SA के बीच दूसरा टी 20 में इंडिया ने गंवा दिया था और अब सीरीज बचाने के लिए उसे अब उम्दा प्रदर्शन करना होगा। टी20 विश्व कप से पहले भारत को अब सिर्फ चार टी20 मैच खेलने हैं और चयनकर्ताओं का ध्यान खींचने के लिए अब उनके पास ज्यादा मौके नहीं हैं।

रन लुटाते नजर आए कप्तान सूर्या के बॉलर (IND VS SA)

दूसरे टी 20 मैच के दौरान टीम इंडिया के गेंदबाज लय के लिए जूझते नजर आए। बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह और दाहिने हाथ के तेज गेंदबाज मुकेश कुमार ने क्रमश: 15.50 और 11.33 रन प्रति ओवर की दर से लुटाए। निजी कारणों से सीरीज से बाहर दीपक चाहर की कमी भी टीम को खली। जसप्रीत बुमराह जैसे सीनियर की गैर मौजूदगी में टीम प्रबंधन का भरोसा अर्शदीप और मुकेश पर ही था। लेकिन दोनों अभी तक इस भरोसे पर खरे नहीं उतर सके और दबाव के क्षणों में जूझते दिखे।

- Advertisement -

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हालिया टी 20 सीरीज में 4-1 से जीत के बावजूद गेंदबाजी में कमियां नजर आईं। अर्शदीप ने बेंगलुरू में पांचवें टी20 में बेहतरीन आखिरी ओवर डाला, लेकिन उसके अलावा उन्होंने बाकी चार मैचों में 10.68 की औसत से रन दिए और उन्हें 4 ही विकेट मिले।

मुकेश ने गति तो बढ़ाई, पर रन नहीं रोक पाए (IND VS SA)

मुकेश ने रफ्तार बढाई है, लेकिन रनगति पर काबू नहीं रख पा रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 4 मैचों में उन्होंने 9.12 की इकोनॉमी रेट से रन खर्च किए और 4 विकेट निकाले। एक साल और चार महीने बाद टी20 मैच खेलने वाले रवींद्र जडेजा भी प्रभावित नहीं कर सके। भारत को सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल और यशस्वी जायसवाल से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद होगी। दोनों पिछले मैच में अतिरिक्त उछाल का सामना नहीं कर सके और खाता खोले वापस लौट गए।

- Advertisement -

रिंकू और सूर्या को फिर दिखाना होगा दम (IND VS SA)

रिंकू सिंह ने इस प्रारूप में पहला अर्धशतक बनाया और वह आखिरी मैच में भी फिनिशर की भूमिका में चमकने के लिए तैयार है। कप्तान सूर्यकुमार ने भी एक और शतक जमाया और उनकी नजरें बल्ले तथा कप्तानी में अच्छा प्रदर्शन करते हुए सीरीज भारत की झोली में डालने पर लगी होंगी।

जोहानिसबर्ग में हालांकि भारत ने तीनों प्रारूपों में अच्छा प्रदर्शन किया है और टी20 में आंकड़े 3-1 से उसके पक्ष में हैं। दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज गेराल्ड कोएत्जी, मार्को जानसेन और लुंगी एनगिडी सीरीज का तीसरा मैच नहीं खेल सकेंगे क्योंकि उन्हें टेस्ट सीरीज की तैयारी के लिए प्रथम श्रेणी मैच खेलने हैं।

IND VS SA टीमें इस प्रकार हैं – (IND VS SA)

भारत: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल, ऋतुराज गायकवाड़, तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, श्रेयस अय्यर, ईशान किशन (विकेटकीपर), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा (उप कप्तान), वॉशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज, मुकेश कुमार, दीपक चाहर.

दक्षिण अफ्रीका: एडेन मार्करम (कप्तान), ओटनील बार्टमैन, मैथ्यू ब्रीट्जस्के, नांद्रे बर्गर, डोनोवन फरेरा, रीजा हेंड्रिक्स, हेनरिक क्लासेन, केशव महाराज, डेविड मिलर, एंडिले फेहलुक्वायो, तबरेज शम्सी, ट्रिस्टन स्टब्स और लिजाड विलियम्स

Ind vs sa टीम इंडिया के लिए आज 'करो या मरो', सूर्या ब्रिगेड पर सीरीज बचाने के लिए बड़ा प्रेशर

Add
Add

Ind vs sa टीम इंडिया के लिए आज 'करो या मरो', सूर्या ब्रिगेड पर सीरीज बचाने के लिए बड़ा प्रेशर Ind vs sa टीम इंडिया के लिए आज 'करो या मरो', सूर्या ब्रिगेड पर सीरीज बचाने के लिए बड़ा प्रेशर Ind vs sa टीम इंडिया के लिए आज 'करो या मरो', सूर्या ब्रिगेड पर सीरीज बचाने के लिए बड़ा प्रेशर Ind vs sa टीम इंडिया के लिए आज 'करो या मरो', सूर्या ब्रिगेड पर सीरीज बचाने के लिए बड़ा प्रेशर Ind vs sa टीम इंडिया के लिए आज 'करो या मरो', सूर्या ब्रिगेड पर सीरीज बचाने के लिए बड़ा प्रेशर Ind vs sa टीम इंडिया के लिए आज 'करो या मरो', सूर्या ब्रिगेड पर सीरीज बचाने के लिए बड़ा प्रेशर Ind vs sa टीम इंडिया के लिए आज 'करो या मरो', सूर्या ब्रिगेड पर सीरीज बचाने के लिए बड़ा प्रेशर Ind vs sa टीम इंडिया के लिए आज 'करो या मरो', सूर्या ब्रिगेड पर सीरीज बचाने के लिए बड़ा प्रेशर Ind vs sa टीम इंडिया के लिए आज 'करो या मरो', सूर्या ब्रिगेड पर सीरीज बचाने के लिए बड़ा प्रेशर Ind vs sa टीम इंडिया के लिए आज 'करो या मरो', सूर्या ब्रिगेड पर सीरीज बचाने के लिए बड़ा प्रेशर Ind vs sa टीम इंडिया के लिए आज 'करो या मरो', सूर्या ब्रिगेड पर सीरीज बचाने के लिए बड़ा प्रेशर Ind vs sa टीम इंडिया के लिए आज 'करो या मरो', सूर्या ब्रिगेड पर सीरीज बचाने के लिए बड़ा प्रेशर Ind vs sa टीम इंडिया के लिए आज 'करो या मरो', सूर्या ब्रिगेड पर सीरीज बचाने के लिए बड़ा प्रेशर Ind vs sa टीम इंडिया के लिए आज 'करो या मरो', सूर्या ब्रिगेड पर सीरीज बचाने के लिए बड़ा प्रेशर Ind vs sa टीम इंडिया के लिए आज 'करो या मरो', सूर्या ब्रिगेड पर सीरीज बचाने के लिए बड़ा प्रेशर Ind vs sa टीम इंडिया के लिए आज 'करो या मरो', सूर्या ब्रिगेड पर सीरीज बचाने के लिए बड़ा प्रेशर

- Advertisement -
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-