इकलौता बल्लेबाज, जिसके नाम एशेज में ‘5 हजार’ से ज्यादा रन

नई दिल्ली, 18 नवंबर (khabarwala24)। ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच साल 1882 से अब तक एशेज में कुल 345 टेस्ट मुकाबले खेले गए हैं। इस दौरान सिर्फ एक ऐसा बल्लेबाज है, जिसने ‘5 हजार’ रन के आंकड़े को छुआ।यह रिकॉर्ड ‘डॉन ब्रैडमैन’ के नाम है। ऑस्ट्रेलिया के इस महानतम बल्लेबाज ने साल 1928 से 1948 […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

नई दिल्ली, 18 नवंबर (khabarwala24)। ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच साल 1882 से अब तक एशेज में कुल 345 टेस्ट मुकाबले खेले गए हैं। इस दौरान सिर्फ एक ऐसा बल्लेबाज है, जिसने ‘5 हजार’ रन के आंकड़े को छुआ।

यह रिकॉर्ड ‘डॉन ब्रैडमैन’ के नाम है। ऑस्ट्रेलिया के इस महानतम बल्लेबाज ने साल 1928 से 1948 के बीच एशेज में कुल 37 मुकाबले खेले, जिसकी 63 पारियों में 89.78 की औसत के साथ 5,028 रन बनाए।

- Advertisement -

इस दौरान ब्रैडमैन के बल्ले से 19 शतक और 12 अर्धशतक निकले। इस बीच उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ 334 रन की पारी भी खेली। ब्रैडमैन ने एशेज में 400 से ज्यादा चौके लगाए हैं।

सर डॉन ब्रैडमैन के टेस्ट करियर को देखें, तो उन्होंने 52 मुकाबलों की 80 पारियों में 99.94 की औसत के साथ कुल 6,996 रन बनाए। इस दौरान ब्रैडमैन ने 29 शतक और 13 अर्धशतक अपने नाम किए। टेस्ट क्रिकेट में उनका औसत 99.94 रहा। टेस्ट क्रिकेट में सर्वश्रेष्ठ औसत के मामले में कोई अन्य बल्लेबाज ब्रैडमैन के आस-पास तक नहीं है।

एशेज में डॉन ब्रैडमैन के बाद सर्वाधिक रन जॉन बेरी हॉब्स के नाम हैं, जिन्होंने साल 1908 से 1930 के बीच 41 टेस्ट मुकाबलों में 54.26 की औसत के साथ 3,636 रन जुटाए।

- Advertisement -

स्टीव स्मिथ ने एशेज के 37 मुकाबलों में 56.01 की औसत के साथ 3,417 रन बनाए। वहीं, एलन बॉर्डर ने 55.55 के साथ 3,222 रन अपने नाम किए। एशेज सीरीज में 3 हजार रन का आंकड़ा छूने वालों में स्टीव वॉ (3,173) और डेविड इवोन गॉवर (3,037) का नाम भी शामिल है।

ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच आगामी एशेज सीरीज का पहला मैच 21 नवंबर से पर्थ में खेला जाएगा, जिसके बाद 4 दिसंबर से ब्रिस्बेन में दूसरे मुकाबले की शुरुआत होगी। सीरीज का तीसरा मैच एडिलेड में 17 दिसंबर से खेला जाना है।

दोनों देश 26 दिसंबर से मेलबर्न में सीरीज का चौथा मुकाबला खेलेंगे। अंतिम मैच 4 जनवरी से सिडनी में आयोजित होगा।

एशेज सीरीज में ऑस्ट्रेलिया ने अब तक 142 मैच अपने नाम किए हैं, जबकि इंग्लैंड की टीम ने 110 मुकाबले जीते हैं।

Source : IANS

डिस्क्लेमर: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में Khabarwala24.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर Khabarwala24.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है।

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News