CLOSE

पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ गेंदबाजी का फैसला लिया और मैच हार गया: अश्विन

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

नई दिल्ली, 16 फरवरी (khabarwala24)। भारत ने पाकिस्तान के विरुद्ध टी20 वर्ल्ड कप 2026 के हाई-वोल्टेज मैच में 61 रन से जीत दर्ज की। भारत के पूर्व स्पिन-बॉलिंग ऑलराउंडर रविचंद्रन अश्विन ने पाकिस्तान की इस करारी हार का विश्लेषण करते हुए टॉस को मैच का अहम पल बताया है।

रविचंद्रन अश्विन का मानना ​​है कि टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने के पाकिस्तान के फैसले ने भारत को उस पिच पर अहम फायदा दिया, जहां पूरे टूर्नामेंट में लक्ष्य का पीछा करना मुश्किल रहा है।

अश्विन ने अपने यू-ट्यूब चैनल ‘अश्विन’ पर कहा, “पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया, क्योंकि हमने ऑस्ट्रेलिया और जिम्बाब्वे के बीच मुकाबला देखा था। ऑस्ट्रेलिया को 170 रन बनाने में मुश्किल हुई थी। आईपीएल मैच में अगर टीमों को अंतिम 10 ओवरों में 100 रन की दरकार होती है, तो वह टीम आसानी से जीत जाती है, लेकिन इस वर्ल्ड कप में ऐसा नहीं हो रहा है। प्रेमदासा स्टेडियम में, आप 10 ओवरों में 100 रन का पीछा नहीं कर सकते।”

- Advertisement -

उन्होंने कहा, “जिस तरह से पाकिस्तान दबाव से निपटता है, भारत उस मामले में 100 गुना बेहतर है। मुझे नहीं लगता कि पाकिस्तान उतना मजबूत है। सच कहूं तो, सलमान आगा और माइक हेसन के नेतृत्व में पाकिस्तान तकनीकी रूप से बेहतर हो गया है, लेकिन जिस तरह से उन्होंने आगा के पहले ओवर के बाद शाहीन अफरीदी को उतारा, वह एक बहुत बड़ी गलती थी।”

रविवार को कोलंबो में खेले गए मुकाबले में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट खोकर 175 रन बनाए। भारतीय टीम के लिए ईशान किशन ने 40 गेंदों में 3 छक्कों और 10 चौकों के साथ 77 रन की पारी खेली, जबकि कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 32 रन का योगदान टीम के खाते में दिया। इसके जवाब में पाकिस्तानी टीम 18 ओवरों में 114 रन पर सिमट गई। इस टीम के लिए उस्मान खान ने 34 गेंदों में 44 रन बनाए, जबकि शाहीन अफरीदी ने 23 रन की नाबाद पारी खेली।

भारत सुपर 8 की तैयारी शुरू करने से पहले बुधवार को अहमदाबाद में नीदरलैंड के खिलाफ अपने लीग-स्टेज मैच खत्म करेगा।

- Advertisement -

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

- Advertisement -
spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-