नई दिल्ली, 28 अक्टूबर (khabarwala24)। भारत की अंडर-20 महिला टीम ने मंगलवार को कजाकिस्तान अंडर-19 के खिलाफ दूसरे और अंतिम मैत्री मैच में 1-1 से ड्रॉ खेला। इस मुकाबले का आयोजन कजाकिस्तान के श्यामकेंट स्थित बीआईआईके स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में हुआ।
इस मुकाबले के दोनों गोल दूसरे हाफ में हुए। एडेलिया बेक्कोझिना ने मैच के 47वें मिनट में मेजबान टीम को बढ़त दिलाई, लेकिन 55वें मिनट में पूजा ने गोल के साथ भारत को बराबरी पर ला दिया।
एएफसी अंडर-20 महिला एशियन कप 2026 की तैयारी के तहत, यंग टाइग्रेसेस ने श्यामकेंट में कजाकिस्तान अंडर-19 के खिलाफ दो मैत्री मैच खेले। इससे पहले भारत ने शनिवार को खेले गए पहले मैत्री मैच को 3-2 से जीता था।
यह दोनों मैच कजाकिस्तान के प्रमुख फुटबॉल केंद्रों में से एक श्यामकेंट में खेले गए, जो अपनी आधुनिक सुविधाओं और प्रतिस्पर्धी माहौल के लिए जाना जाता है। इन खेलों ने भारतीय अंडर-20 टीम के लिए शानदार अनुभव प्रदान किया। यह टीम एशिया की उभरती फुटबॉल शक्तियों के बीच खुद को स्थापित करने की कोशिश कर रही है।
इन मुकाबलों को अप्रैल 2026 में होने वाले आगामी एएफसी अंडर-20 महिला एशियन कप के लिए महत्वपूर्ण तैयारी के रूप में देखा जा रहा है, जहां भारत इस साल की शुरुआत में ऐतिहासिक क्वालिफिकेशन के बाद प्रतिस्पर्धा करेगा।
हेड कोच जोआकिम एलेक्जेंडरसन के मार्गदर्शन में यंग टाइग्रेसेस ने 23 अक्टूबर को कजाकिस्तान के लिए रवाना होने से पहले बेंगलुरु के पादुकोण-द्रविड़ सेंटर फॉर स्पोर्ट्स एक्सीलेंस में एक ट्रेनिंग सेशन में हिस्सा लिया। भारत के लिए, ये मैत्रीपूर्ण मैच युवा स्तर पर उनकी निरंतर प्रगति में एक और महत्वपूर्ण कदम साबित हुए।
अगस्त में म्यांमार पर एक नाटकीय जीत के बाद टीम ने 20 वर्षों में पहली बार एएफसी महिला एशियन कप के लिए क्वालीफाई किया। यह परिणाम राष्ट्रीय टीम की बढ़ती ताकत को दर्शाता है। इन अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों से प्राप्त अनुभव खिलाड़ियों के लिए बेशकीमती है, जिनमें से कई खिलाड़ियों ने पहली बार इन खेल परिस्थितियों का अनुभव किया है।
Source : IANS
डिस्क्लेमर: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में Khabarwala24.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर Khabarwala24.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।


