ब्रिसबेन, 4 दिसंबर (khabarwala24)। ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच गुरुवार से एशेज का दूसरा टेस्ट ब्रिसबेन के गाबा स्टेडियम में शुरू हुआ। पहले दिन के खेल का मुख्य आकर्षण इंग्लैंड के दिग्गज बल्लेबाज जो रूट रहे। रूट ने ऑस्ट्रेलिया में अपना पहला शतक लगाया और 135 रन पर नाबाद लौटे। दिन की समाप्ति के समय इंग्लैंड ने 9 विकेट पर 325 रन बना लिए थे। रूट के साथ जोफ्रा आर्चर 32 रन बनाकर नाबाद हैं। आखिरी विकेट के लिए दोनों के बीच 61 रन की साझेदारी हो चुकी है।
इससे पहले इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था। इंग्लैंड की शुरुआत बेहद खराब रही। 5 रन के स्कोर पर टीम ने बेन डकेट और ओली पोप के रूप में 2 बड़े विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद तीसरे विकेट के लिए जैक क्रॉली और जो रूट के बीच में 97 रन की साझेदारी हुई। क्रॉली 93 गेंद पर 11 चौकों की मदद से 76 रन की पारी खेलकर आउट हुए।
क्रॉली का विकेट गिरने के बाद रूट ने हैरी ब्रूक 31 के साथ चौथे विकेट के लिए 54 और बेन स्टोक्स के 19 के साथ पांचवें विकेट के लिए 34 रन जोड़े और स्कोर को 210 तक पहुंचाया। स्टोक्स रन आउट हुए। इसके बाद एक छोर से लगातार विकेट गिरते रहे लेकिन रूट डटे रहे और ऑस्ट्रेलिया की धरती पर अपना पहला और टेस्ट करियर का 40वां शतक लगाया।
264 पर नौवां विकेट गंवाने के बाद रूट ने आर्चर के साथ 10वें विकेट के लिए 61 रन की साझेदारी कर स्कोर 325 तक पहुंचा दिया। रूट 202 गेंद पर 1 छक्का और 15 चौके की मदद से 135 और आर्चर 26 गेंद पर 2 छक्के और 1 चौके की मदद से 32 रन बनाकर नाबाद हैं।
ऑस्ट्रेलिया की तरफ से एकमात्र सफल गेंदबाज मिचेल स्टार्क रहे। स्टार्क ने अब तक 19 ओवर में 71 रन देकर 6 विकेट लिए हैं। माइकल नेसर और स्कॉट बोलैंड ने 1-1 विकेट लिए हैं।
मिचेल स्टार्क ने तीसरा विकेट लेते ही टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक विकेट लेने वाले बाएं हाथ के तेज गेंदबाज वसीम अकरम के रिकॉर्ड को तोड़ दिया। अब टेस्ट क्रिकेट में बाएं हाथ के तेज गेंदबाज के रूप में सबसे ज्यादा विकेट स्टार्क के नाम है। स्टार्क के 418 विकेट हैं, वसीम अकरम ने अपने टेस्ट करियर में 414 विकेट लिए थे।
Source : IANS
डिस्क्लेमर: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में Khabarwala24.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर Khabarwala24.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।


