वनडे सीरीज: रोमांचक मैच में पाकिस्तान ने श्रीलंका को 6 रन से हराया

रावलपिंडी, 12 नवंबर (khabarwala24)। पाकिस्तान ने श्रीलंका के खिलाफ 3 वनडे मैचों की सीरीज के पहले मैच में 6 रन से जीत दर्ज कर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। पाकिस्तान ने जीत के लिए श्रीलंका के सामने 300 रन का लक्ष्य रखा था। श्रीलंका की टीम वानिंदु हसरंगा की बेहतरीन बल्लेबाजी के […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

रावलपिंडी, 12 नवंबर (khabarwala24)। पाकिस्तान ने श्रीलंका के खिलाफ 3 वनडे मैचों की सीरीज के पहले मैच में 6 रन से जीत दर्ज कर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। पाकिस्तान ने जीत के लिए श्रीलंका के सामने 300 रन का लक्ष्य रखा था। श्रीलंका की टीम वानिंदु हसरंगा की बेहतरीन बल्लेबाजी के बावजूद 9 विकेट के नुकसान पर 293 रन ही बना सकी और 6 रन से मैच हार गई।

रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में मंगलवार को खेले गए मुकाबले में श्रीलंका ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला लिया था। पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट के नुकसान पर 299 रन बनाए थे। पाकिस्तान के लिए सलमान अली आगा ने 87 गेंद पर 9 चौकों की मदद से नाबाद 105 रन बनाए थे। हुसैन तलत ने 63 गेंद पर 1 छक्के और 6 चौकों की मदद से 62 रन बनाए थे। इन दोनों के बीच पांचवें विकेट के लिए 138 रन की अहम साझेदारी हुई थी। मोहम्मद नवाज ने भी 23 गेंद पर 1 छक्का और 5 चौकों की मदद से नाबाद 36 रन की पारी खेली थी।

- Advertisement -

श्रीलंका के लिए वानिंदु हसरंगा ने 10 ओवर में 54 रन देकर 3 विकेट लिए। असिथा फर्नांडो और महिश तिक्षाणा ने 1-1 विकेट लिए।

300 रन का लक्ष्य हासिल करने उतरी श्रीलंका की शुरुआत अच्छी रही थी। पहले विकेट के लिए पथुम निसांका और कामिल मिशारा ने 85 रन की साझेदारी की थी। लेकिन, हारिस रऊफ ने पाकिस्तान की वापसी कराई और 11 गेंद के अंदर 3 विकेट लिए। 85 पर शून्य वाली श्रीलंका 90 पर 3 हो गई। इसके बाद सदिरा समरविक्रमा ने 39, कप्तान चरिथ असालंका ने 32 औक जेनिथ लियांगे ने 28 रन बनाकर श्रीलंका को मैच में बनाए रखा। लेकिन, असली करिश्मा दिखाया वानिंदु हसरंगा ने। हसरंगा ने 52 गेंद पर 7 चौके की मदद से 59 रन पारी खेली। महिश तिक्षाणा ने 18 गेंद पर 21 रन बनाकर हसरंगा का साथ निभाया। हसरंगा 49वें ओवर की चौथी गेंद पर नौवें विकेट के रूप में आउट हो गए और यहीं मैच फंस गया। आखिरी 8 गेंद पर 21 रन की जरूरत थी। श्रीलंका 14 रन बना सकी और 6 रन से मैच हार गई। श्रीलंका 9 विकेट पर 293 रन बना सकी।

हारिस रऊफ ने 4, नसीम शाह और फहीम अशरफ ने 2-2, और मोहम्मद नवाज ने 1 विकेट लिए।

- Advertisement -

Previous articleदिल्ली विस्फोट के पीछे जम्मू-कश्मीर व्यावसायिक प्रवेश परीक्षा बोर्ड का हाथ : राजेश गुप्ता

Source : IANS

डिस्क्लेमर: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में Khabarwala24.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर Khabarwala24.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है।

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News