CLOSE AD
-Advertisement-

एक रात में पांडवों ने किया था अंबरनाथ मंदिर का निर्माण, इसमें छिपे हैं कई राज

Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

नई दिल्ली, 29 नवंबर (khabarwala24)। हिंदू धर्म में महाभारत और रामायण होने के साक्ष्य देश और देश की सीमा के बाहर भी मिल जाते हैं। दक्षिण भारत में महाभारत काल के कई साक्ष्य मिलते हैं, लेकिन क्या आप उस मंदिर के बारे में जानते हैं जिसे पांडवों ने एक रात में बनाया था और मंदिर के निर्माण को अधूरा भी छोड़ दिया था? हम बात कर रहे हैं महाराष्ट्र में मुंबई के पास बने अंबरनाथ मंदिर की, जो भगवान शिव को समर्पित है।

महाराष्ट्र में मुंबई के पास अंबरनाथ शहर में भगवान शिव को समर्पित मंदिर अंबरनाथ मंदिर है। अंबरनाथ मंदिर अपनी मान्यताओं के अलावा अपनी वास्तुकला के लिए भी प्रसिद्ध है। मंदिर की बनावट बाकी मंदिरों से अलग है। मंदिर की बाहर की दीवारों पर मोटे पत्थर पर भगवान शिव के अनेक रूपों को उकेरा गया है और उनके साथ भगवान गणेश और कार्तिकेय भी बने हैं। मंदिर की दीवारों पर मां भवानी के राक्षस का संहार करते हुए भी मूर्तियां दीवार पर उकेरी गई हैं। मंदिर के गर्भगृह के पास एक कुंड भी बना है, और कुंड से पहले पहरेदार के रूप में दो बड़ी नंदी महाराज विराजमान हैं।

कुंड की खासियत है कि कुंड का पानी हमेशा गर्म रहता है और किसी भी मौसम में पानी सूखता नहीं है। मंदिर के मुख्य गर्भगृह तक पहुंचने के लिए नौ सीढ़ियां उतरकर नीचे की तरफ जाना होता है, जहां भगवान शिव त्रैमस्ति रूप में विराजित हैं। इस रूप को मां पार्वती और भगवान शिव का एकल रूप माना जाता है। हजार साल पुराने इस मंदिर को यूनेस्को ने सांस्कृतिक धरोहर का दर्जा दिया है।

- Advertisement -

मंदिर के भीतर रहस्यमी गुफा भी है। माना जाता है कि इस गुफा का रास्ता पंचवटी जाता है। मंदिर की खास वास्तुकला को देखने के लिए विदेशी पर्यटक भी मंदिर में दर्शन के लिए आते हैं। भगवान शिव के अंबरनाथ स्वरूप को इच्छापूर्ति स्वरूप माना जाता है। भक्तों का विश्वास है कि यहां आकर मांगी गई हर मुराद भगवान शंकर पूरी करते हैं और अपनी विशेष कृपा बरसाते हैं।

माना जाता है कि यहां भगवान शिव को पांडवों ने स्थापित किया था। माना जाता है कि अज्ञातवास के समय पांडव इस स्थान पर कुछ समय के लिए रुके थे और एक ही रात में इस मंदिर को बना दिया था। मंदिर का कुछ हिस्सा अधूरा है, जिसे बनाया जाना था, लेकिन कौरवों द्वारा पकड़े जाने के डर से पांडवों को ये स्थान छोड़ना पड़ा। शिवरात्रि के मौके पर मंदिर के पास 4 दिन का मेला भी लगता है और दूर-दूर से भक्त अपनी इच्छाओं को लेकर मंदिर में आते हैं।

Source : IANS

- Advertisement -

डिस्क्लेमर: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में Khabarwala24.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर Khabarwala24.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है।

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

- Advertisement -
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

Breaking News