पटना, 22 अक्टूबर (khabarwala24)। विपक्षी दलों के महागठबंधन में सीट बंटवारे को लेकर उभरे विवाद के बीच बुधवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक गहलोत ने कहा कि महागठबंधन में कोई विवाद नहीं है, सभी चीजें स्मूथली चल रही हैं।
पटना में मीडिया से बातचीत में कांग्रेस के बिहार पर्यवेक्षक गहलोत ने कहा कि बिहार में 243 विधानसभा सीटें हैं। इतने बड़े गठबंधन में पांच-दस सीटों पर विवाद होना कोई नई बात नहीं है। किसी भी प्रदेश में अगर गठबंधन होगा तो कुछ सीटों पर ऐसी स्थिति आती है। उन्होंने कहा कि एक-दो दिनों के अंदर जो भी असमंजस की स्थिति है, वह स्पष्ट हो जाएगी।
उन्होंने कहा कि पांच-दस सीटों पर कार्यकर्ता भी उत्साह में होते हैं और स्थानीय परिस्थिति भी होती है। इसे बड़े रूप में देखने की जरूरत नहीं है। बता दें कि बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर महागठबंधन में सीट बंटवारे को लेकर अब तक स्थिति साफ नहीं है।
बिहार में कई ऐसी सीटें हैं जहां पर महागठबंधन में शामिल दो दल अपने-अपने प्रत्याशी उतार दिए हैं। ऐसी स्थिति में कार्यकर्ता भी असमंजस में हैं। महागठबंधन में शामिल दलों द्वारा उम्मीदवारों की सूची जारी की जाती रही और उम्मीदवारों ने नामांकन का पर्चा भी दाखिल कर दिया।
बताया जा रहा है कि बिहार में 243 विधानसभा सीटें हैं लेकिन महागठबंधन के घटक दलों द्वारा 256 प्रत्याशी चुनावी मैदान में उतार दिए गए हैं। राजद ने जहां 143 सीटों पर उम्मीदवार घोषित किए हैं, वहीं कांग्रेस ने 61 उम्मीदवार घोषित किए हैं। विकासशील इंसान पार्टी ने 15 उम्मीदवारों की सूची जारी की है।
वामपंथी दलों ने भी कई क्षेत्रों में प्रत्याशी उतार दिए हैं। बिहार विधानसभा चुनाव का पहला चरण 6 नवंबर को और दूसरा चरण 11 नवंबर को होगा। मतगणना 14 नवंबर को होगी। इस चुनाव में मुख्य मुकाबला एनडीए और महागठबंधन के बीच माना जा रहा है।
–khabarwala24
एमएनपी/एएस
Source : IANS
डिस्क्लेमर: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में Khabarwala24.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर Khabarwala24.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।


