CLOSE

Target on India Alliance अमित शाह बोले- एक साल पवार-एक साल ममता-कुछ बचा तो राहुल… PM पद कोई परचून की दुकान नहीं

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Khabarwala 24 News New Delhi : Target on India Alliance अगर इंडी गठबंधन कहता है कि शरद पवार को एक साल के लिए प्रधानमंत्री चुना जाएगा। ममता जी को एक साल के लिए चुना जाएगा। स्टालिन को एक साल के लिए चुना जाएगा और कुछ बचेगा तो राहुल जी बन जाएंगे। इस तरह से देश नहीं चलता है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने इंडिया गठबंधन पर हमला करते हुए कहा इस देश ने 3 दशकों तक अस्थिरता की कीमत चुकाई। 3 दशकों तक अस्थिर सरकारें चलीं, लेकिन पिछले 10 सालों में देश को एक मजबूत नेतृत्व मिला है, देश को स्थिरता मिली है। न केवल राजनीतिक स्थिरता, बल्कि नीतियों और विकास कार्यक्रमों को लेकर भी स्थिरता मिली है।

इंडी एलाअंस को बहुमत तो पीएम का चेहरा (Target on India Alliance)

गृह मंत्री शाह ने बीजेपी की कामयाबी गिनाते हुए कहा कि 10 साल से देश को एक मजबूत नेतृत्व मिला है, स्थिरता मिली है.न केवल राजनीतिक स्थिरता , बल्कि नीतियों के बारे में और विकास के कार्यक्रमों के बारे में भी स्थिरता मिली है। उन्होंने आगे जनता से सवाल पूछते हुए कहा कि मैं देश की जनता को मन पूर्वक अपील करना चाहता हूं कि अगर इंडी एलाअंस को बहुमत मिले लेकिन ये संभावना है नहीं और अगर इन्हें बहुमत मिले तो इनका प्रधानमंत्री कौन बनेगा?

शाह ने इंडिया गठबंधन पर किया हमला (Target on India Alliance)

अमित शाह ने इंडिया गठबंधन पर आगे निशाना साधते हुए कहा कि एक एक साल के लिए प्रधानमंत्री बने, ये कोई परचून की दूकान नहीं है, जिसको अपने हिस्सेदारी के हिसाब से चलाया जा सके। ये देश है देश को दुनिया का नेतृत्व करना है। इसका नीति निर्धारन, इसका विकास, इसकी सुरक्षा और इसके अर्थ तंत्र का विकास एक लंबे समय तक एक नीति के साथ चलना चाहिए। कहा कि केवल नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में एनडीए और भारतीय जनता पार्टी यह कर सकती है।

- Advertisement -

देश सुरक्षित, गिनाई बीजेपी की कामयाबी (Target on India Alliance)

10 साल तक पूर्ण बहुमत की सरकार देश की जनता ने भारतीय जनता पार्टी और एनडीए को दी। मोदी जी को प्रधानमंत्री बनाया उसके फल हमने देखें हैं, देश सुरक्षित हुआ है। साथ ही दुनिया भर में देश का सम्मान बढ़ा है। मुझे पूरा विश्वास है 130 करोड़ की हमारी जनता तीसरी बार प्रधानमंत्री जी को मैंडेट देगी और दो बार जो मैंडेट दिया है इससे भी बड़ी बहुमत देकर हमें जिताएगी।

- Advertisement -
spot_img
Sandeep Kumar
Sandeep Kumarhttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sandeep Kumar है। मैं एक अनुभवी कंटेंट राइटर हूं और पिछले कुछ सालों से इस क्षेत्र में काम कर रहा हूं। अभी मैं Khabarwala24 News में कई अलग-अलग कैटेगरी जैसे कि टेक्नोलॉजी, हेल्थ, ट्रैवल, एजुकेशन और ऑटोमोबाइल्स पर कंटेंट लिख रहा हूं। मेरी कोशिश रहती है कि मैं अपने शब्दों के ज़रिए लोगों को सही, सटीक और दिलचस्प जानकारी दे सकूं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-