picnic on road सड़क पर मना रहे थे पिकनिक, पीछे से आई जेसीबी, चटाई धूल!

Khabarwala 24 News New Delhi: picnic on road सोशल मीडिया पर हर दिन कुछ न कुछ वायरल होता ही रहता है। कई बार तो खुद लोग ऐसा कंटेंट क्रिएट करते हैं, जिससे वो दुनिया की नज़रों में आ जाएं। कुछ ऐसा ही एक वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें सड़क […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News New Delhi: picnic on road सोशल मीडिया पर हर दिन कुछ न कुछ वायरल होता ही रहता है। कई बार तो खुद लोग ऐसा कंटेंट क्रिएट करते हैं, जिससे वो दुनिया की नज़रों में आ जाएं। कुछ ऐसा ही एक वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें सड़क के किनारे पार्टी कर रहे कुछ लोगों के साथ जो हुआ, वो काफी दिलचस्प है।

लोगों को आपने पार्क में या किसी पर्यटन स्थल पर पिकनिक मनाते देखा होगा। भला सड़क पर बैठकर कौन पिकनिक मनाता है? कुछ ऐसा ही कर रहे कुछ लोगों पर पीछे से आई जेसीबी ने ऐसा जुल्म ढाया कि उन्हें ये समझने में वक्त लग गया कि आखिर उनके साथ हुआ क्या?

- Advertisement -

जेसीबी ने पिकनिक पर फेरा पानी (picnic on road)

वायरल हो रहे वीडियो में आप देख सकते हैं कि सड़क के किनारे पर कुछ लोग बैठे हुए हैं। उन्होंने बाकयाद दरी बिछा रखी है और वहां पर कुछ खाने-पीने का सामान भी रखा हुआ है। वहां मौजूद लोग पूरे पिकनिक के मूड में हैं। वे लैपटॉप पर कुछ देख रहे हैं, इसी बीच पीछे से एक जेसीबी आती है और उनके ऊपर सीमेंट पलट देती है। उसके बाद तो उनकी हालत देखने लायक होती है। उनके चेहरों और कपड़े से लेकर लैपटॉप तक सीमेंट में सन जाता है।

यूजर्स ने किए कमेंट्स (picnic on road)

वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर mohand_shdafny नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. इस वीडियो को अब तक 6.8 मिलियन यानि 68 लाख से भी ज्यादा लोग देख चुके हैं, जबकि 1.2 लाख से भी ज्यादा लोगों ने इसे पसंद भी किया है. इस पर कमेंट करते हुए ज्यादातर लोगों ने यही पूछा है कि आखिर इन लोगों को इतनी बड़ी गाड़ी की आवाज़ क्यों नहीं सुनाई दी?

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News