Weather Report:UP में जल्द हो सकती है झमाझम बारिश, दिल्ली में भी गर्मी से मिल सकेगी राहत, मौसम विभाग का अलर्ट

Weather Report:Khabarwala 24 News NEW Delhi: मौसम विभाग के अनुसार पूर्वी उत्तर प्रदेश के साथ बिहार, तेलंगाना के ऊपर केन्द्रित चक्रवातीय दबाव के कारण देश के कई राज्यों में भारी बारिश की आशंका जताई है। यह भी बताया है कि अगले पांच दिनों तक कई राज्यों में तेज हवाएं चलेंगी। आईएमडी(IMD) के मुताबिक, उत्तर प्रदेश […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Weather Report:Khabarwala 24 News NEW Delhi: मौसम विभाग के अनुसार पूर्वी उत्तर प्रदेश के साथ बिहार, तेलंगाना के ऊपर केन्द्रित चक्रवातीय दबाव के कारण देश के कई राज्यों में भारी बारिश की आशंका जताई है। यह भी बताया है कि अगले पांच दिनों तक कई राज्यों में तेज हवाएं चलेंगी। आईएमडी(IMD) के मुताबिक, उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में 26 मई तक अलग-अलग जगहों पर बारिश हो सकती है। वहीं, नई दिल्ली में भी भीषण गर्मी से 2-3 दिनों के बाद राहत मिलने के आसार हैं। आईएमडी (IMD) की एक ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, 23 मई से एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ के पश्चिमी हिमालय के ऊपर दस्तक देने की संभावना है। इसके कारण अगले कुछ दिनों में दिल्ली के साथ-साथ पश्चिमी यूपी, पंजाब, हरियाणा, उत्तर-पश्चिम राजस्थान और उत्तरी मध्य प्रदेश में गरज चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है।

यहां गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना

Weather मौसम विभाग ने सोमवार से 26 मई के दौरान उत्तर प्रदेश के विभिन्न अचंलों में तेज आंधी चलने और गरज-चमक के साथ बारिश होने की आशंका व्यक्त की है। इस दौरान हवा की रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा हो सकती है। वहीं रविवार को प्रदेश के दक्षिणी हिस्से में ग्रीष्म लहर का प्रकोप बना रहेगा। मौसम में यह बदलाव पूर्वी उत्तर प्रदेश के साथ बिहार, तेलंगाना के ऊपर केन्द्रित चक्रवातीय दबाव का नतीजा होगा। साथ उत्तर पश्चिम भारत में 23 मई को विकसित हो रहा पश्चिमी विक्षोभ भी राज्य के मौसम पर अपना असर दिखायेगा।

- Advertisement -

फिलहाल प्रदेश के विभिन्न अंचलों में ग्रीष्म लहर का प्रकोप जारी है। शनिवार को प्रदेश के सबसे गरम स्थान प्रयागराज व मथुरा-वृंदावन रहे। इन दोनों जिलों का दिन का तापमान 44.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। चित्रकूट में दिन का तापमान 44.2 और वाराणसी में 43 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा जबकि राजधानी लखनऊ और आसपास के इलाकों में दिन का तापमान 41 डिग्री सेल्सियस रहा।

दिल्ली का न्यूनतम तापमान 23.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया

राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार सुबह न्यूनतम तापमान 23.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री कम है। भारत Weather मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने यह जानकारी दी। आईएमडी के मुताबिक, शनिवार सुबह साढ़े आठ बजे दिल्ली में सापेक्षिक आर्द्रता 52 फीसदी दर्ज की गई।

Weather विभाग ने दिन में शहर में आसमान मुख्यत: साफ रहने की संभावना जताई है। वहीं, अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया जा सकता है। हालांकि, अगले मंगलवार से राहत की संभावना है। आपको बता दें कि उत्तर पश्चिम भारत के मैदानी हिस्सों में भी 23से 26 मई तक बारिश का दौर देखा जा सकता है और तेज हवाएं भी चलेंगे।

- Advertisement -

धूल भरी आंधी भी चल सकती है

Weather मौसम का पूर्वानुमान बताने वाली निजी एजेंसी स्काईमेट वेदर की रिपोर्ट के मुताबिक, 23 मई से एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ के पश्चिमी हिमालय पर दस्तक देने की उम्मीद है। इसका प्रभाव मैदानी इलाकों पर भी दिखेगा। इसकी वजह से दिल्ली के साथ साथ पश्चिमी यूपी, पंजाब, हरियाणा, उत्तर-पश्चिम राजस्थान और उत्तरी मध्य प्रदेश में गरज चमक के साथ हल्की बारिश देखी जा सकती है। इस दौरान धूल भरी आंधी चल सकती है। 23 मई को हल्की लेकिन 24 मई को बारिश की प्रबल संभावनाएं बन रही हैं। कुछ जगहों पर ओलावृष्टि की भी आशंका भी जताई गई है।

हिमाचल में येलो अलर्ट जारी, पारा 40 डिग्री के पार

हिमाचल प्रदेश में गर्मी के तेवर जारी हैं। मैदानी इलाकों में उमस भरी गर्मी से लोग बेहाल हो रहे हैं। शनिवार को तापमान ऊना में 40 डिग्री पार कर गया। हालांकि राज्य में 22 मई से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। इसके कारण बारिश से तापमान में गिरावट आएगी और गर्मी का प्रकोप कम होगा। Weather मौसम विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान के मुताबिक 23 और 24 मई मैदानी एवं मध्यवर्ती क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर बिजली चमकने और हवाओं के साथ बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी की भी आशंका है।

Weather report:up में जल्द हो सकती है झमाझम बारिश, दिल्ली में भी गर्मी से मिल सकेगी राहत, मौसम विभाग का अलर्ट Weather report:up में जल्द हो सकती है झमाझम बारिश, दिल्ली में भी गर्मी से मिल सकेगी राहत, मौसम विभाग का अलर्ट Weather report:up में जल्द हो सकती है झमाझम बारिश, दिल्ली में भी गर्मी से मिल सकेगी राहत, मौसम विभाग का अलर्ट

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News