अयोध्या, 20 दिसंबर (khabarwala24)। समाजवादी पार्टी (सपा) से सांसद आरके चौधरी के बयान ‘शव जलाने और होलिका दहन से हो रहा वायु प्रदूषण’ पर अयोध्या से सीताराम दास महाराज ने कड़ी आलोचना की है। उन्होंने कहा कि सपा सांसद जैसे लोग भारत में जल्लाद हैं।
अयोध्या में khabarwala24 से बातचीत में सीताराम दास महाराज ने कहा कि आरके चौधरी की सोच खराब हो गई है। ये देश के लिए जल्लाद हैं। ऐसे लोग निरंतर कोशिश कर रहे हैं कि देश के अंदर से ही इसे इस्लामिक राष्ट्र बनाया जाए, साजिश रची जा रही है। उन्होंने कहा कि अगर किसी को भारतीय सनातन सभ्यता के बारे में जानकारी नहीं है तो वे भारत में क्यों हैं? जहां की सभ्यता पसंद आती है, वहां जाएं। भारत में रहकर सनातन का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
सीताराम दास महाराज ने कहा कि सपा सांसद जैसे लोग देश में दंगा कराना चाहते हैं। एक वर्ग को खुश करने के लिए ऐसे लोग हिन्दुओं की आस्था और उनकी सभ्यता के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। वे ऐसे बयान देकर राष्ट्रद्रोह करते हैं।
सपा सांसद को चुनौती देते हुए सीताराम दास महाराज ने कहा कि क्या उनमें हिम्मत है कि वे बकरीद पर भी बयान दें। उन्होंने कहा कि मैं सपा सांसद से पूछना चाहता हूं कि बकरीद पर क्यों नहीं बोलते हो? बकरीद पर जब पशुओं की बलि दी जाती है तो प्रदूषण नहीं फैलता? क्या पशुओं के खून से जब जमीन लाल होती है तो वह प्रदूषण नहीं होता है? होलिका दहन हमारी सनातन परंपरा का प्रतीक है, जो भी इसके खिलाफ बयानबाजी कर रहा है, उसे भारत में रहने का हक नहीं है।
उन्होंने पूछा कि क्या होलिका दहन से प्रदूषण फैलता है।
योगी आदित्यनाथ और पीएम मोदी से अपील करते हुए सीताराम दास महाराज ने कहा कि सपा सांसद जैसे लोग जो सनातन और हिन्दुओं की आस्था के साथ खिलवाड़ करने का काम कर रहे हैं, उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा जाए।
बताते चलें कि सपा सांसद के बयान को लेकर देश भर के साधु-संतों ने रोष प्रकट किया है। साधु-संतों का मानना है कि एक विशेष वर्ग को खुश करने और वोट बैंक की राजनीति के लिए हिन्दुओं की आस्था और सभ्यता को ठेस पहुंचाई जा रही है।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।


