यातायात माह 2025: नोएडा पुलिस का अभियान, एक दिन में 10,452 ई-चालान, 26 वाहन सीज

नोएडा, 8 नवंबर (khabarwala24)। यातायात माह 2025 के तहत गौतमबुद्ध नगर में पुलिस आयुक्त के निर्देशन तथा पुलिस उपायुक्त यातायात के पर्यवेक्षण में शनिवार को यातायात पुलिस ने व्यापक अभियान चलाया।इस विशेष अभियान में जहां जगह-जगह चेकिंग की गई, वहीं नियम तोड़ने वालों पर कड़ी कार्रवाई भी की गई। केवल एक दिन में मैनुअल तरीके […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

नोएडा, 8 नवंबर (khabarwala24)। यातायात माह 2025 के तहत गौतमबुद्ध नगर में पुलिस आयुक्त के निर्देशन तथा पुलिस उपायुक्त यातायात के पर्यवेक्षण में शनिवार को यातायात पुलिस ने व्यापक अभियान चलाया।

इस विशेष अभियान में जहां जगह-जगह चेकिंग की गई, वहीं नियम तोड़ने वालों पर कड़ी कार्रवाई भी की गई। केवल एक दिन में मैनुअल तरीके से 4,938 चालान काटे गए, जबकि आईएसटीएमएस कैमरों के जरिए 5,514 वाहनों के ई-चालान जारी किए गए। कुल मिलाकर 10,452 वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई की गई।

- Advertisement -

इसके अलावा, 26 वाहनों को सीज भी किया गया। पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई सख्त निगरानी और तकनीकी मॉनिटरिंग के साथ की गई, ताकि सड़क पर अनुशासन और सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। बिना हेलमेट और विपरीत दिशा में चलने वालों पर शिकंजा कसा गया है।

यातायात पुलिस ने विशेष अभियान के दौरान सबसे ज्यादा कार्रवाई बिना हेलमेट चलने वालों पर की। अकेले 4,629 दोपहिया चालक हेलमेट न पहनने के कारण चालान की चपेट में आए। इसके अलावा जो अन्य प्रमुख कार्रवाई की गई है उसमें विपरीत दिशा में वाहन चलाने पर 221 चालान, 3 सवारी बैठाने पर 422 चालान, दोषपूर्ण नंबर प्लेट 342 वाहन, और बिना प्रदूषण प्रमाणपत्र 315 वाहन के चालान काटे गए। पुलिस ने कहा कि बिना हेलमेट और गलत दिशा में वाहन चलाना सड़क दुर्घटनाओं और मौतों की प्रमुख वजहों में से एक है, इसलिए जीरो टॉलरेंस नीति के तहत कार्रवाई जारी रहेगी।

इसके अलावा, स्कूलों में जागरूकता अभियान भी जारी है। सिर्फ कार्रवाई ही नहीं, पुलिस ने शनिवार को कई स्कूलों में जागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित किए। जिन संस्थानों में कार्यक्रम हुए हैं, उनमें पीटी शालग्राम इंटर कॉलेज, ग्रेटर नोएडा, एसएस पब्लिक स्कूल, भंगेल नोएडा, और शिव नादर स्कूल, सेक्टर-168 नोएडा, में जागरूकता कार्यक्रम चलाया गया।

- Advertisement -

इसके अलावा एलईडी प्रचार वाहन ने भी जागरूकता का संदेश दिया है। शहर में लेबर चौक यूटर्न, खोड़ा तिराहा, सेक्टर-12, 22 और 56 तिराहा सहित कई प्रमुख स्थानों पर एलईडी प्रचार वाहन तैनात किए गए, जिनके माध्यम से आम जनता को यातायात नियमों का पालन करने की अपील की गई।

यातायात पुलिस ने कहा कि अभियान आगे भी जारी रहेगा। नियमों का पालन न करने वालों को सख्त कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा। साथ ही नागरिकों से अपील की गई कि हेलमेट पहनें, सीट बेल्ट लगाएं, सही दिशा में चलें और वाहन के सभी दस्तावेज साथ रखें, ताकि दुर्घटनाओं और अनावश्यक परेशानी से बचा जा सके।

Source : IANS

डिस्क्लेमर: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में Khabarwala24.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर Khabarwala24.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है।

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News