CLOSE

Weather कई राज्यों में कड़ाके की ठंड, इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, जानिए दिल्ली-यूपी के मौसम का हाल

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Khabarwala 24 News New Delhi: Weather देश के कई राज्यों में शीतलहर का कहर शुरू हो गया है। बर्फीली हवाओं ने लोगों को परेशान कर रखा है। तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है? लेकिन कई इलाकों में मौसम शुष्क बना हुआ है और कोई खास तब्दीली देखने को नहीं मिल रही है। दिल्ली और इसके आसपास के इलाकों में भी मौसम में कोई बदलाव नहीं देखा जा रहा।

कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम (Weather)

राजधानी दिल्ली में आज यानी 19 दिसंबर को न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है और अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। वहीं यहां घना कोहरा देखा जा सकता है। इसके अलावा कल से यहां के तापमान में और गिरावट की उम्मीद है।

कैसा रहेगा यूपी का मौसम (Weather)

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ की बात की जाए तो यहां सुबह कोहरा या धुंध और बाद में आसमान मुख्यतः साफ रहेगा। उधर , न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। लखनऊ में आने वाले दिनों में तापमान में बढ़त देखी जा सकती है।

- Advertisement -

किन किन इलाकों में बारिश (Weather)

मौसम का पूर्वानुमान लगाने वाली एजेंसी, स्काईमेट के मुताबिक, दक्षिणी तमिलनाडु, दक्षिणी केरल और लक्षद्वीप में आज भारी से बहुत भारी बारिश की उम्मीद है। 24 घंटों के बाद तमिलनाडु और केरल में बारिश कम हो जाएगी लेकिन लक्षद्वीप में बारिश जारी रहेगी। उत्तरी तमिलनाडु, उत्तरी केरल और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश संभव है। आंध्र प्रदेश के दक्षिणी तट और दक्षिणी कर्नाटक में हल्की बारिश संभव है। उत्तर पश्चिम भारत और मध्य भारत के कुछ हिस्सों में न्यूनतम तापमान में मामूली गिरावट आएगाी।

बर्फबारी से बदला मौसम का मिजाज (Weather)

पहाड़ों में बर्फबारी से मौसम का मिजाज बदल गया है। कश्मीर ताजा बर्फबारी हो रही है। जिससे ऊंचाई वाले इलाके बर्फ की सफेद चादर से ढंक गये हैं। पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी से मैदानी इलाकों का पारा और गिर गया है। हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, दिल्ली, यूपी, राजस्थान, बिहार, झारखंड समेत कई और उत्तर भारत के राज्यों में ठंड और कोहरे से बुरा हाल है। आम जनजीवन सर्दी की मार से बेपटरी हो गया है।

कैसा है श्रीनगर का मौसम ((Weather))

उत्तर कश्मीर के गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान शून्य से आठ डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। वहीं, दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग के पहलगाम में न्यूनतम तापमान शून्य से 5.8 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जो सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस कम है। श्रीनगर में रविवार को रात में न्यूनतम तापमान 0.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

- Advertisement -

बढ़ेगा सर्दी का दौर (Weather)

पहाड़ी राज्यों हिमाचल और उत्तराखंड में भी बर्फबारी हो रही है। मौसम विभाग की मानें तो अगले तीन दिन के बाद सर्दी का दौर और बढ़ेगा। पारा के और लुढ़क सकता है। वहीं, पहाड़ों में हो रही बरफबारी के कारण दिल्ली-एनसीआर समेत समूचे उत्तर पश्चिमी राज्यों में ठिठुरन बढ़ गई है।

Weather कई राज्यों में कड़ाके की ठंड, इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, जानिए दिल्ली-यूपी के मौसम का हाल Weather कई राज्यों में कड़ाके की ठंड, इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, जानिए दिल्ली-यूपी के मौसम का हाल Weather कई राज्यों में कड़ाके की ठंड, इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, जानिए दिल्ली-यूपी के मौसम का हाल Weather कई राज्यों में कड़ाके की ठंड, इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, जानिए दिल्ली-यूपी के मौसम का हाल Weather कई राज्यों में कड़ाके की ठंड, इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, जानिए दिल्ली-यूपी के मौसम का हाल Weather कई राज्यों में कड़ाके की ठंड, इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, जानिए दिल्ली-यूपी के मौसम का हाल Weather कई राज्यों में कड़ाके की ठंड, इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, जानिए दिल्ली-यूपी के मौसम का हाल Weather कई राज्यों में कड़ाके की ठंड, इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, जानिए दिल्ली-यूपी के मौसम का हाल Weather कई राज्यों में कड़ाके की ठंड, इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, जानिए दिल्ली-यूपी के मौसम का हाल Weather कई राज्यों में कड़ाके की ठंड, इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, जानिए दिल्ली-यूपी के मौसम का हाल

Add
Add

Weather कई राज्यों में कड़ाके की ठंड, इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, जानिए दिल्ली-यूपी के मौसम का हाल Weather कई राज्यों में कड़ाके की ठंड, इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, जानिए दिल्ली-यूपी के मौसम का हाल Weather कई राज्यों में कड़ाके की ठंड, इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, जानिए दिल्ली-यूपी के मौसम का हाल Weather कई राज्यों में कड़ाके की ठंड, इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, जानिए दिल्ली-यूपी के मौसम का हाल Weather कई राज्यों में कड़ाके की ठंड, इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, जानिए दिल्ली-यूपी के मौसम का हाल

 

- Advertisement -
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-