CLOSE

Weather ठंड और कोहरे का डबल अटैक; जानिए क्या है मौसम का हाल

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Khabarwala 24 News New Delhi: Weather घने कोहरे की चपेट में पूरा उत्तर भारत है। दिन हो या रात हर ओर कोहरा छाया हुआ है। दिल्ली, यूपी, पंजाब, हरियाणा या कश्मीर और हिमाचल.. हर जगह कोहरा ही कोहरा है। मौसम विभाग के अनुसार, अभी कुछ दिन तक कोहरे से राहत मिलने की उम्मीद भी नहीं है। चलिए जानते है,देशभर के मौसम का हाल।

कैसा है दिल्ली का मौसम (Weather)

राजधानी दिल्ली कल यानि बुधवार को पूरे दिन कोहरे की चपेट में रही। इसके चलते आज यानी 28 दिसंबर को दिल्ली के तापमान में गिरावट की उम्मीद है। दिल्ली में आज न्यूनतम तापमान में 2 प्वाइंट की गिरावट के साथ तापमान 6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। उधर अधिकतम तापमान में एक प्वाइंट की बढ़त के साथ तापमान 21 डिग्री सेल्सियस हो सकता है। इसके अलावा दिल्ली में बहुत घने कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है।

यूपी में मौसम का हाल (Weather)

मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन-चार दिनों तक सुबह और शाम को घना कोहरा छाए रहने की चेतावनी जारी की है। आगामी दिनों में सर्दी और बढ़ेगी। 30 दिसंबर से पश्चिमी विक्षोभ का असर देखने को मिलेगा, जिसकी वजह से 31 दिसंबर और नए साल पर पश्चिमी यूपी के कुछ हिस्सों बारिश होने का अनुमान जताया गया है। यूपी में इन दिनों घना कोहरा देखने को मिल रहा है।

- Advertisement -

मौसम Weather विभाग के अनुसार आज भी प्रदेश के ज़्यादातर हिस्सों में कोहरा छाए रहने का अनुमान जताया गया है। इस बीच अगले 48 घटों में सर्दी और बढ़ेगी और तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है। हालांकि न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं देखने को नहीं मिल रहा है।

उत्तर प्रदेश में कोहरे का अटैक (Weather)

मौसम विभाग के अनुसार आज गुरुवार को श्रावस्ती, गोंडा, सुल्तानपुर, प्रतापगढ़, प्रयागराज, जौनपुर, अंबेडकरनगर, वाराणसी, ग़ाज़ीपुर, मऊ और बलरामपुर में कोहरा छाया रहेगा। जबकि सहारनपुर, मुज़फ़्फ़रनगर, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, बहराइच, बाराबंकी, फ़ैज़ाबाद, अमेठी और कौशांबी में कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

यूपी के किन किन इलाकों में घने कोहरे का रेड अलर्ट

यूपी के ज़्यादातर इलाक़ों में आज कोहरे का रेड अलर्ट हैं। इनमें नोएडा, ग़ाज़ियाबाद, बागपत, बुलंदशहर, हापुड़, अलीगढ़, मथुरा, आगरा, हाथरस, फिरोजाबाद, एटा, भीमनगर, बदायूँ, शाहजहांपुर, फर्रुखाबाद, कन्नौज, औरैया, हरदोई, लखनऊ, उन्नाव, कानपुर, हमीरपुर, महोबा, जालौन, झांसी, ललितपुर, बाँदा, फ़तेहपुर, रायबरेली, प्रतापगढ़, चित्रकूट में घना कोहरा छाया रहेगा, ऐसे में सड़कों पर चलने वालों को बेहद सावधानी बरतने की आवश्यकता है।

- Advertisement -

यूपी के किन जिलों में होगी बारिश

आगामी दो दिनों में यूपी में पश्चिमी विक्षोभ का भी असर देखने को मिलेगा। ऐसे में 31 दिसंबर और 1 जनवरी को कुछ इलाक़ों में हल्की बारिश होने की संभावना व्यक्त की गई है। नए साल पर मथुरा, आगरा, फ़िरोज़ाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, जालौन, झांसी, ललितपुर, महोबा, हमीरपुर में एक या दो जगहों पर बारिश हो सकती है। पिछले 24 घटों में हमीरपुर में सबसे कम न्यूनतम तापमान 5.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

किन किन राज्यों में कोहरे का अलर्ट

मौसम का पूर्वानुमान लगाने वाली एजेंसी, स्काईमेट के अनुसार, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और उत्तरी राजस्थान के कई हिस्सों में घना से बहुत घना कोहरा जारी रह सकता है। मध्य प्रदेश, बिहार, झारखंड, उड़ीसा और अरुणाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में मध्यम कोहरे की उम्मीद है। पूर्वोत्तर भारत और तटीय तमिलनाडु में हल्की बारिश की उम्मीद है।

Weather ठंड और कोहरे का डबल अटैक; जानिए क्या है मौसम का हाल Weather ठंड और कोहरे का डबल अटैक; जानिए क्या है मौसम का हाल Weather ठंड और कोहरे का डबल अटैक; जानिए क्या है मौसम का हाल Weather ठंड और कोहरे का डबल अटैक; जानिए क्या है मौसम का हाल Weather ठंड और कोहरे का डबल अटैक; जानिए क्या है मौसम का हाल Weather ठंड और कोहरे का डबल अटैक; जानिए क्या है मौसम का हाल Weather ठंड और कोहरे का डबल अटैक; जानिए क्या है मौसम का हाल Weather ठंड और कोहरे का डबल अटैक; जानिए क्या है मौसम का हाल Weather ठंड और कोहरे का डबल अटैक; जानिए क्या है मौसम का हाल Weather ठंड और कोहरे का डबल अटैक; जानिए क्या है मौसम का हाल Weather ठंड और कोहरे का डबल अटैक; जानिए क्या है मौसम का हाल

Add
Add

Weather ठंड और कोहरे का डबल अटैक; जानिए क्या है मौसम का हाल Weather ठंड और कोहरे का डबल अटैक; जानिए क्या है मौसम का हाल Weather ठंड और कोहरे का डबल अटैक; जानिए क्या है मौसम का हाल Weather ठंड और कोहरे का डबल अटैक; जानिए क्या है मौसम का हाल

- Advertisement -
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-