CLOSE

विपक्ष एसआईआर पर संसद में बहस करना चाहता है: प्रमोद तिवारी

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

नई दिल्‍ली, 1 दिसंबर (khabarwala24)। संसद का शीतकालीन सत्र सोमवार से शुरू हो चुका है। इसकी शुरुआत से ही सरकार और विपक्ष के बीच एसआईआर को लेकर तीखी राजनीतिक बहस छिड़ गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संबोधन में कहा कि ड्रामा नहीं, डिलीवरी चाहिए और नारा नहीं, नीति चलेगी। वहीं, विपक्ष एसआईआर के मुद्दे को प्रमुखता से उठाना चाहता है।

कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने समाचार एजेंसी khabarwala24 से बातचीत में कहा कि आजाद भारत की सबसे मूल्यवान धरोहर संविधान और लोकतंत्र है, लेकिन वर्तमान समय में मतदाता सूची में चोरी नहीं, लूट हो रही है। उन्होंने कहा कि विपक्ष चाहता है कि संसद के सभी अन्य काम रोककर मतदाता सूची की स्थिति और एसआईआर प्रक्रिया पर विस्तृत चर्चा हो। तिवारी ने कहा, “सरकार ने इशारा किया है कि वह इस मुद्दे पर बातचीत करेगी। हमें इंतजार है कि सरकार कब अपना रुख स्पष्ट करती है।”

टीएमसी सांसद सागरिका घोष ने इस मुद्दे को मानवीय त्रासदी करार दिया। उन्होंने दावा किया कि एसआईआर प्रक्रिया में काम कर रहे 40 बीएलओ की मौत हो चुकी है और हजारों लोग परेशानियों से गुजर रहे हैं। ऐसे में विपक्ष चुप नहीं बैठ सकता है। हम चाहते हैं कि पूरी चुनावी प्रक्रिया पर संसद में गंभीर चर्चा हो, लेकिन सरकार अपनी जवाबदेही तय करने को तैयार नहीं है।

- Advertisement -

समाजवादी पार्टी के सांसद राजीव राय ने कहा कि विपक्ष योग्‍य मतदाता के साथ खड़ा है और फर्जी वोटिंग के खिलाफ है। उन्होंने चुनाव आयोग पर सवाल उठाते हुए कहा कि फेक एंट्रीज पहचानने के लिए आपके पास पिछली वोटर लिस्ट मौजूद है। उसे देखकर पता लगाइए कि कौन छूटा है और कौन गलत तरीके से जोड़ा गया है। 2003 के पैरामीटर की अब क्या जरूरत है? आप लोगों को इतना कन्फ्यूज कर देते हैं कि वे फेक एंट्रीज रिपोर्ट ही नहीं करते, और फिर वही एंट्रीज आप खुद जोड़ लेते हैं।

कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने प्रधानमंत्री के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि हम इतने गंभीर मुद्दे उठा रहे हैं और उन्हें यह ड्रामा लग रहा है? आपने ऐसा क्या चमत्कार कर दिया है कि दावा कर रहे हैं कि कोई एंटी-इनकंबेंसी नहीं है? जनता के बीच जाइए, आपको सच्चाई सुनने को मिलेगी। राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और बिहार में तेजस्वी यादव की रैलियों में भारी भीड़ उमड़ रही है। हो सकता है आपकी रैलियों में कम लोग आएं, लेकिन बैलेट बॉक्स खुलेंगे तो जनता का असली रिस्पॉन्स दिखाई देगा।

सपा सांसद अवधेश प्रसाद ने कहा कि यह मुद्दा भारतीय लोकतंत्र की आत्मा से जुड़ा हुआ है। उन्होंने आरोप लगाया कि सत्ता में बैठे लोग व्यवस्थित तरीके से लाखों नागरिकों के मौलिक अधिकारों, खासकर वोट देने के अधिकार को कमजोर करने की कोशिश कर रहे हैं। वोट का अधिकार सबसे पवित्र और कीमती है। भाजपा और उसके अधिकारी इसी अधिकार का गलत इस्तेमाल करना चाहते हैं।

- Advertisement -

Source : IANS

डिस्क्लेमर: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में Khabarwala24.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर Khabarwala24.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है।

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

- Advertisement -
spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-