कलबुर्गी, 5 दिसंबर (khabarwala24)। कांग्रेस विधायक शरण प्रकाश पाटिल ने सरकार पर विदेशी मेहमानों के विपक्ष से मिलने की परंपरा को खत्म करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि हमारे देश में हमेशा से एक प्रथा रही है कि जब कोई विदेश से बड़ा अधिकारी या नेता आता है, चाहे वह किसी देश का प्रधानमंत्री हो, राष्ट्रपति, या कोई महत्वपूर्ण राजनीतिक नेता, तो सबसे पहले वे प्रधानमंत्री से मिलते हैं। इसके साथ ही उनके लिए विपक्ष के नेता से भी मिलने का रिवाज रहा है।
उन्होंने कहा कि विपक्ष के नेताओं से मिलने का मतलब यह जानना होता है कि उनकी सोच क्या है, उनके विचार क्या हैं और उनकी प्राथमिकताएं क्या हैं, क्योंकि अगर भविष्य में सरकार बदलती है तो उनके पास प्रधानमंत्री बनने का अवसर होता है।
शरण प्रकाश पाटिल ने कहा कि जब से पीएम मोदी की सरकार सत्ता में आई है, यह रिवाज बंद कर दिया गया है। उनका कहना है कि इसे संकुचित मनोभाव की वजह से रोका गया है। यह लोकतंत्र के लिए भी अच्छा नहीं है, क्योंकि विपक्ष के नेताओं को ‘शैडो प्रधानमंत्री’ माना जाता है। जनता को यह जानने का अधिकार है कि अगर सरकार बदलती है तो विपक्ष के पास किस तरह का नेतृत्व तैयार है।
पाटिल ने आगे कहा कि जब भी कोई महत्वपूर्ण विदेशी डेलीगेट भारत आता है तो यह औपचारिक मुलाकात होती है। इसका मतलब यह नहीं कि विपक्ष और सरकार में टकराव है, बल्कि यह लोकतंत्र की प्रक्रिया का हिस्सा है। यह जानना जरूरी है कि विपक्ष के नेता की सोच क्या है, उनकी नीतियां क्या हैं और उनकी प्राथमिकताएं क्या हैं। अगर यह प्रथा नहीं चली तो जनता के सामने पूरी तस्वीर नहीं आती और लोकतंत्र की पारदर्शिता प्रभावित होती है।
उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में इस तरह के रिवाज और औपचारिक मुलाकातें बहुत जरूरी हैं। यह देश और जनता के लिए फायदेमंद होता है, क्योंकि इससे अलग-अलग विचारों को समझने का मौका मिलता है। विपक्ष को नजरअंदाज करना लोकतंत्र के लिए सही नहीं है।
Source : IANS
डिस्क्लेमर: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में Khabarwala24.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर Khabarwala24.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।


