वाराणसी में 72वीं सीनियर नेशनल वॉलीबॉल चैंपियनशिप : बृजेश पाठक बोले- खेलों को बढ़ाने के लिए लगातार प्रयास

वाराणसी, 4 जनवरी (khabarwala24)। उत्तर प्रदेश के वाराणसी स्थित डॉ. संपूर्णानंद स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में रविवार को 72वीं सीनियर नेशनल वॉलीबॉल चैंपियनशिप का भव्य शुभारंभ हुआ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता का वर्चुअल माध्यम से उद्घाटन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक, जनप्रतिनिधि, आयोजक और बड़ी संख्या में खिलाड़ी उपस्थित […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

वाराणसी, 4 जनवरी (khabarwala24)। उत्तर प्रदेश के वाराणसी स्थित डॉ. संपूर्णानंद स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में रविवार को 72वीं सीनियर नेशनल वॉलीबॉल चैंपियनशिप का भव्य शुभारंभ हुआ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता का वर्चुअल माध्यम से उद्घाटन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक, जनप्रतिनिधि, आयोजक और बड़ी संख्या में खिलाड़ी उपस्थित रहे। उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्‍व में खेलों को बढ़ाने के लिए लगातार प्रयास हो रहे हैं।

उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने मीडिया से बातचीत में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल रूप से जुड़कर देशभर से आए खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया है। सभी राज्यों के पुरुष और महिला वॉलीबॉल खिलाड़ी इस प्रतियोगिता में भाग ले रहे हैं और खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय स्तर के नजर आ रहे हैं।

- Advertisement -

डिप्टी सीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन में खेलों के बजट में वृद्धि के साथ-साथ खिलाड़ियों को हर स्तर पर आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को उच्च पदों पर सरकारी नौकरी देने का निर्णय भी लिया गया है। पीएम मोदी के नेतृत्व में केंद्र और राज्य सरकार खेलों को आगे बढ़ाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। उन्होंने प्रतियोगिता में भाग ले रहे सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं और आयोजकों का आभार व्यक्त किया।

एक अन्य सवाल के जवाब में बृजेश पाठक ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में केंद्र और उत्तर प्रदेश सरकार हर क्षेत्र में तेजी से विकास कर रही है और अब खेलों के क्षेत्र में भी प्रदेश नई ऊंचाइयों को छू रहा है।

वाराणसी के मेयर अशोक तिवारी ने भी khabarwala24 से बातचीत में इस आयोजन के लिए वॉलीबॉल फेडरेशन, उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक और सभी आयोजकों का विशेष धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि इस तरह के राष्ट्रीय आयोजनों से काशी की पहचान देश और दुनिया में और मजबूत होती है।

- Advertisement -

वहीं, दर्शक आरके ओझा ने कहा कि वर्ष 2014 से काशी अमृतकाल के दौर से गुजर रही है और 72वीं सीनियर नेशनल वॉलीबॉल चैंपियनशिप का आयोजन बनारस के लिए एक स्वर्णिम अवसर है। उन्होंने कहा कि काशी में किसी राष्ट्रीय स्तर के खेल आयोजन का होना गर्व की बात है, जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्रेरणा और नेतृत्व से संभव हो पाया है।

उल्लेखनीय है कि इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में कुल 1,022 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं, जिनमें 30 पुरुष और 28 महिला टीमें शामिल हैं। इसके अलावा रेलवे सुरक्षा बल की टीमें भी इस चैंपियनशिप में हिस्सा ले रही हैं। 4 जनवरी से शुरू हुई यह प्रतियोगिता 11 जनवरी तक चलेगी, जिसमें देश के विभिन्न राज्यों की टीमें अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगी।

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News