नागपुर, 8 दिसंबर (khabarwala24)। लोकसभा में सोमवार को वंदे मातरम की 150वीं वर्षगांठ पर विशेष चर्चा हो रही है। इसको लेकर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि वंदे मातरम सिर्फ एक गीत नहीं है, यह भारत की आजादी का मंत्र और राष्ट्रवाद का प्रतीक है।
उन्होंने कहा, “जिस वंदे मातरम को गाते हुए कई स्वतंत्रता सेनानी और क्रांतिकारी फांसी झूल गए, उसका असर आम आदमी तक स्वतंत्रता आंदोलन से जोड़ने वाला रहा। इसलिए इस गीत के 150 साल पूरे होने पर संसद में चर्चा होना बहुत जरूरी और सही है।”
फडणवीस ने कहा कि आज हमारी विधानसभा में भी हमने सम्पूर्ण वंदे मातरम गाया और इसे सम्मान के रूप में नमन किया। अगले अधिवेशन में भी हमारे अध्यक्ष ने कहा कि वंदे मातरम पर विधानसभा में विशेष चर्चा होगी।
शिवसेना (यूबीटी) के नेता और पूर्व मंत्री आदित्य ठाकरे के दावे को निराधार बताते हुए सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि वंदे मातरम पर कभी पाबंदी नहीं लगी, लेकिन अगर किसी समय इसे लेकर आघात हुआ या इसे आधा गाया गया, तो उसके लिए जिम्मेदार कांग्रेस है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने ही उस समय प्रस्ताव पारित करके वंदे मातरम का कुछ हिस्सा काट दिया था।
फडणवीस ने यह भी कहा कि आज आदित्य ठाकरे कांग्रेस के साथ गले मिलकर घूमते हैं। वंदे मातरम को लेकर आदित्य ठाकरे को भाजपा से नहीं, बल्कि कांग्रेस से सवाल करना चाहिए।
इसके अलावा, उन्होंने भाजपा के कार्यकाल की तारीफ करते हुए कहा कि भाजपा के समय वंदे मातरम को हमेशा सम्मान मिला और कभी भी इस पर कोई पाबंदी नहीं लगी। उनका कहना है कि वंदे मातरम हमारे देश की शान है और इसे सिर्फ एक गीत या राष्ट्रगान की तरह नहीं देखा जा सकता। यह हमारे देश की आजादी का संदेश और राष्ट्रवाद का प्रतीक है।
सीएम फडणवीस ने कहा कि वंदे मातरम ने हमेशा देश के लोगों को एकजुट किया और स्वतंत्रता संग्राम में लोगों को प्रेरित किया, इसलिए इसे मनाने और इसकी चर्चा करने का अवसर संसद और विधानसभा दोनों में होना चाहिए।
Source : IANS
डिस्क्लेमर: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में Khabarwala24.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर Khabarwala24.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।


