Valentine Day Dinner Offer मोहब्बत के खास दिन जेल आओ, वेलेंटाइन डे मनाओ, UK की हजार साल पुरानी जेल में डिनर का ऑफर

Khabarwala 24 News New Delhi : Valentine Day Dinner Offer वेलेंटाइन डे को खास बनाने के लिए कोई आलीशान होटल में डिनर जाने की प्लानिंग करता है तो कोई किसी झील के किनारे कैंपिंग कर समय बिताने का प्लान बनाता है। कोई ऐसे समय पर जेल जाने के बारे में नहीं सोचता, लेकिन यूके की […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News New Delhi : Valentine Day Dinner Offer वेलेंटाइन डे को खास बनाने के लिए कोई आलीशान होटल में डिनर जाने की प्लानिंग करता है तो कोई किसी झील के किनारे कैंपिंग कर समय बिताने का प्लान बनाता है। कोई ऐसे समय पर जेल जाने के बारे में नहीं सोचता, लेकिन यूके की एक जेल का ऑफर सुन शायद कुछ लोगों का प्लान बदल जाए। यूके (United Kingdom) की एक पुरानी जेल ने वेलेंटाइन डे पर कपल्स के लिए खास डाइनिंग ऑफर रखा है।

1073 में बनी थी बिल्डिंग (Valentine Day Dinner Offer)

न्यूयॉर्क पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार 215 डॉलर यानी कि करीब 17 हजार रु. में यहां एक शट सेल में डिनर किया जा सकता है। बता दें कि इस बिल्डिंग को मेडिकल फोर्ट के तौर पर 1073 में बनाया गया था। 1642 से 1651 के बीच इंग्लिश सिविल वॉर के चलते बिल्डिंग को डैमेज झेलना पड़ा। 1785 में इसे जेल बदल दिया जो 1996 तक जेल रहा।

- Advertisement -

हजार साल पुरानी जेल (Valentine Day Dinner Offer)

यूके की ऑक्सफोर्ड नाम की जेल (Oxford Jail) करीब हजार साल पुरानी है। जो इतिहास में दर्ज कुछ खूंखार क्रिमिनल्स की सेल्स में डिनर का मौका ऑफर कर रही है। इस जेल में Mary Blandy और Anne Greene जैसे खूंखार मर्डरर की सेल में डिनर करने का मौका मिल सकता है। ऑक्सफोर्ड केसल और प्रिसन ने अपने वेबसाइट पर लिखा है कि वेलेंटाइन डे पर ऑक्सफोर्ड केसल और प्रिसन में डिनर करें। यहां आप छह यूनिक लोकेशन में से कोई एक लोकेशन भी चुन सकते हैं।

जेल में ऐसा होगा मील (Valentine Day Dinner Offer)

इस खास ऑफर के तहत जेल में थ्री कोर्स मील परोसा जाएगा। डिनर टेबल कैंडल्स और फूलों से सजी होगी। बतौर एपिटाइज टोमेटो टारटर, चारकोल क्रैकर्स और ब्लैक गार्लिक इमल्शन दिया जाएगा। मेन कोर्स में फिर तीन ऑप्शन मिलेंगे. जिसमें ब्रेस्ड बीफ ब्लेड, शॉर्ट रिब पियरोगी और माइसो ब्रेस्ड कैबेज होगा। इसके अलावा कुछ वेजिटेरियन ऑप्शन भी मिलेंगे। आखिरी कोर्स डेजर्ट का होगा जिसमें मूस या केक ऑर्डर किया जा सकेगा।

spot_img
Sandeep Kumar
Sandeep Kumarhttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sandeep Kumar है। मैं एक अनुभवी कंटेंट राइटर हूं और पिछले कुछ सालों से इस क्षेत्र में काम कर रहा हूं। अभी मैं Khabarwala24 News में कई अलग-अलग कैटेगरी जैसे कि टेक्नोलॉजी, हेल्थ, ट्रैवल, एजुकेशन और ऑटोमोबाइल्स पर कंटेंट लिख रहा हूं। मेरी कोशिश रहती है कि मैं अपने शब्दों के ज़रिए लोगों को सही, सटीक और दिलचस्प जानकारी दे सकूं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News