मेरठ, 6 दिसंबर (khabarwala24)। भाजपा सांसद अरुण गोविल ने टीएमसी से निलंबित विधायक हुमायूं कबीर के बाबरी मस्जिद की नींव रखे जाने पर जोरदार पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि वे देश के खिलाफ कार्य कर रहे हैं, जो कि बर्दाश्त से बाहर है।
भाजपा सांसद का यह बयान उस वक्त आया है, जब शनिवार को मुर्शिदाबाद में हुमायूं कबीर ने बाबरी मस्जिद की आधारशिला रखी। आधारशिला रखने के दौरान हुमायूं कबीर ने कहा कि 2024 में, मैंने घोषणा की थी कि मैं जल्द ही मुर्शिदाबाद के बेलडांगा में बाबरी मस्जिद का उद्घाटन करूंगा। आज, 6 दिसंबर को बाबरी मस्जिद विध्वंस की बरसी पर हम मुर्शिदाबाद में उपस्थित हैं।
khabarwala24 से बातचीत में भाजपा सांसद अरुण गोविल ने कहा कि उनकी अपनी पार्टी ने उन्हें इस बयान के लिए सस्पेंड कर दिया है, जो साफ दिखाता है कि यह कितना गलत और गैर-जिम्मेदार था। वे जो भी प्लान बना रहे हैं, वह देश के खिलाफ है और वह पूरी तरह से देशद्रोही हैं। इस तरह की चीजों से शांति भंग होने की संभावना बनी रहती है, उन्हें यह कार्य नहीं करना चाहिए। इस बात की जितनी निंदा की जाए कम है।
भाजपा सांसद ने बताया कि उन्होंने मस्जिदों और मदरसों में सीसीटीवी कैमरे लगाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि मैंने यह मांग बहुत अच्छे इरादे से और सिर्फ़ सुरक्षा कारणों से की है। सीसीटीवी कैमरे हमारी सभी पब्लिक और कम्युनिटी जगहों पर लगाए जाने चाहिए।
हुमायूं कबीर द्वारा बाबरी मस्जिद की नींव रखे जाने पर केंद्रीय राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने कहा कि हुमायूं कबीर द्वारा किया गया कृत्य सही नहीं है। इस देश में मस्जिदों का कोई विरोध नहीं है, लेकिन अगर एक आक्रांता जिसने भारत पर आक्रमण किया और यहां हिंदू के देवी-देवताओं की मूर्तियों को नष्ट किया और हमारे पवित्र मंदिरों को ध्वस्त किया, मुगल सम्राट बाबर के नाम पर अगर मस्जिद बनाता है, तो इसके नियत में खोट है और यह काम ठीक नहीं है। मस्जिदें ठीक हैं, लेकिन बाबर के नाम पर एक मस्जिद बनाना उचित नहीं है।
Source : IANS
डिस्क्लेमर: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में Khabarwala24.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर Khabarwala24.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।


