तेलंगाना सरकार ने ‘वंदे मातरम’ की 150वीं वर्षगांठ पर सामूहिक गायन का दिया आदेश

हैदराबाद, 6 नवंबर (khabarwala24)। तेलंगाना में सभी सरकारी कार्यालयों और शैक्षणिक संस्थानों में शुक्रवार को ‘वंदे मातरम’ के पूर्ण संस्करण का सामूहिक गायन करने का आदेश जारी किया गया है। यह आदेश ‘वंदे मातरम’ की 150वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में दिया गया है।राज्य के मुख्य सचिव के. रामकृष्ण राव ने गुरुवार को सभी जिला कलेक्टरों […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

हैदराबाद, 6 नवंबर (khabarwala24)। तेलंगाना में सभी सरकारी कार्यालयों और शैक्षणिक संस्थानों में शुक्रवार को ‘वंदे मातरम’ के पूर्ण संस्करण का सामूहिक गायन करने का आदेश जारी किया गया है। यह आदेश ‘वंदे मातरम’ की 150वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में दिया गया है।

राज्य के मुख्य सचिव के. रामकृष्ण राव ने गुरुवार को सभी जिला कलेक्टरों को निर्देश भेजे कि वे 7 नवंबर की सुबह 10 बजे अपने-अपने कलेक्ट्रेट कार्यालयों और अन्य सरकारी दफ्तरों में ‘वंदे मातरम’ का अधिकृत संस्करण सामूहिक रूप से गाएं।

- Advertisement -

जिला प्रशासन को यह सुनिश्चित करने को कहा गया है कि सभी शैक्षणिक संस्थान—सरकारी, स्थानीय निकाय, सहायता प्राप्त, और मान्यता प्राप्त निजी विद्यालय—एक ही समय पर सामूहिक गायन कार्यक्रम आयोजित करें। इसके लिए जिला कलेक्टरों को विभागाध्यक्षों, अधिकारियों, और शिक्षा अधिकारियों को समय पर सूचित करने के निर्देश भी दिए गए हैं।

7 नवंबर को बंकिमचंद्र चटर्जी द्वारा रचित राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम’ के 150 वर्ष पूरे हो रहे हैं। इसी अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नई दिल्ली में संस्कृति मंत्रालय द्वारा आयोजित समारोह में इस ऐतिहासिक रचना के 150 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में एक वर्ष तक चलने वाले स्मरणोत्सव का शुभारंभ करेंगे।

यह समारोह देशव्यापी आयोजनों की औपचारिक शुरुआत होगा, जिसका समापन 7 नवंबर, 2026 को किया जाएगा। इस दौरान पूरे देश में सार्वजनिक स्थलों पर ‘वंदे मातरम’ के पूर्ण संस्करण का सामूहिक गायन किया जाएगा।

- Advertisement -

बंकिमचंद्र चटर्जी ने साल 1875 में ‘वंदे मातरम’ की रचना की थी। यह पहली बार साहित्यिक पत्रिका बंगदर्शन में उनके उपन्यास आनंदमठ के एक अंश के रूप में प्रकाशित हुआ था। इसके बाद साल 1882 में एक स्वतंत्र पुस्तक के रूप में जारी किया गया।

Source : IANS

डिस्क्लेमर: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में Khabarwala24.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर Khabarwala24.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है।

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News