सुप्रिया सुले ने महाराष्ट्र सरकार पर साधा निशाना, कहा- किसानों के प्रति असंवेदनशीलता निंदनीय

पुणे, 11 अक्टूबर (khabarwala24)। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एसपी) की सांसद सुप्रिया सुले ने महाराष्ट्र सरकार और केंद्र सरकार की नीतियों और कार्यशैली पर तीखी प्रतिक्रिया दी है।मंत्री बाबासाहेब पाटिल की ओर से किसानों को लेकर दिए गए विवादास्पद बयान पर उन्होंने नाराजगी जताई। सुप्रिया सुले ने कहा, “यह अत्यंत दुखद और शर्मनाक है कि सरकार […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

पुणे, 11 अक्टूबर (khabarwala24)। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एसपी) की सांसद सुप्रिया सुले ने महाराष्ट्र सरकार और केंद्र सरकार की नीतियों और कार्यशैली पर तीखी प्रतिक्रिया दी है।

मंत्री बाबासाहेब पाटिल की ओर से किसानों को लेकर दिए गए विवादास्पद बयान पर उन्होंने नाराजगी जताई। सुप्रिया सुले ने कहा, “यह अत्यंत दुखद और शर्मनाक है कि सरकार के मंत्री किसानों का मजाक उड़ा रहे हैं। किसान पहले ही कई मुश्किलों का सामना कर रहे हैं और ऐसे में मंत्रियों की असंवेदनशीलता निंदनीय है।”

- Advertisement -

उन्होंने आगे कहा, “महाराष्ट्र सरकार की कार्यशैली समझ से परे है। देश और महाराष्ट्र में बहुत से सभ्य लोग हैं, लेकिन मुझे समझ नहीं आ रहा कि महाराष्ट्र सरकार को क्या हो गया है। मैं इस असंवेदनशीलता की कड़ी निंदा करती हूं।”

सुप्रिया सुले ने जोर देकर कहा कि सरकार को किसानों की पीड़ा को समझना चाहिए और उनकी समस्याओं का तत्काल समाधान करना चाहिए।

हिंजवडी में हाल ही में हुए दो सड़क हादसों पर बोलते हुए सुप्रिया सुले ने सरकार की उदासीनता पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा, “मैं हर दो हफ्ते में हिंजवडी की स्थिति की समीक्षा करती हूं। मैंने पहले भी कहा था कि सरकार इस मामले में गंभीर नहीं है। इंफ्रास्ट्रक्चर की बड़ी-बड़ी बातें होती हैं, लेकिन हिंजवडी में कोई सुधार नहीं हुआ।”

- Advertisement -

सुप्रिया सुले ने सिरप के कारण बच्चों की मौतों के मामले को भी गंभीरता से उठाया। उन्होंने कहा, “मैंने पहले दिन ही कहा था कि केंद्र और महाराष्ट्र सरकार को इस मामले की विस्तृत जांच करनी चाहिए। घटना के लिए जिम्मेदार लोगों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।”

पुणे के वारजे गोकुल नगर पठार वसाहत में पानी की समस्या को लेकर सुप्रिया सुले ने स्थानीय स्तर पर सक्रियता दिखाई। वह खुद इस क्षेत्र में पहुंचीं और वहां की स्थिति का जायजा लिया।

उन्होंने बताया, “यहां पानी के कनेक्शन का काम शुरू हो चुका है और जल्द ही ड्रेनेज का काम भी शुरू होगा। ड्रेनेज कार्य पूरा होने के बाद सड़क निर्माण भी किया जाएगा।”

उन्होंने कहा, “कई दिनों बाद लोगों को उनकी जरूरत के मुताबिक पानी मिलना शुरू हुआ है। यह देखकर मुझे खुशी हो रही है।”

Source : IANS

डिस्क्लेमर: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में Khabarwala24.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर Khabarwala24.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है।

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News