हमें पूरी उम्मीद है बिहार में महागठबंधन की सरकार बनेगी : सपा सांसद इकरा हसन

पूर्णिया, 8 नवंबर (khabarwala24)। समाजवादी पार्टी की सांसद इकरा हसन ने बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर शनिवार को दावा किया है कि जनता बदलाव करने के पक्ष में है और हमें पूरी उम्मीद है कि बिहार में महागठबंधन की सरकार बनेगी।पूर्णिया में khabarwala24 से बातचीत के दौरान सपा सांसद ने कहा कि विकास करने के […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

पूर्णिया, 8 नवंबर (khabarwala24)। समाजवादी पार्टी की सांसद इकरा हसन ने बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर शनिवार को दावा किया है कि जनता बदलाव करने के पक्ष में है और हमें पूरी उम्मीद है कि बिहार में महागठबंधन की सरकार बनेगी।

पूर्णिया में khabarwala24 से बातचीत के दौरान सपा सांसद ने कहा कि विकास करने के लिए बिहार की जनता ने लगातार एनडीए को बिहार की सत्ता दी, लेकिन जनता को हर बार धोखा मिला है। जनता इस बार किसी भी तरह के धोखे में नहीं आएगी और एक ऐसी सरकार का चुनाव करेगी जो प्रदेश में उनके बच्चों को रोजगार सुनिश्चित करे।

- Advertisement -

सपा सांसद ने एनडीए सरकार के 20 साल के शासन को निशाने पर लेते हुए कहा कि सरकार अपने संकल्प पत्र में रोजगार की बात करती है, लेकिन 20 साल में उन्होंने कितना रोजगार दिया? सच्चाई यह है कि आज भी रोजगार ही बिहार चुनाव में बड़ा मुद्दा है। अगर एनडीए सरकार ने युवाओं को रोजगार दिया होता तो पलायन कर युवाओं को दूसरे प्रदेश में नौकरी करने के लिए नहीं जाना पड़ता।

उन्होंने कहा कि आज भी लोगों को बुनियादी सुविधाओं से वंचित रहना पड़ रहा है। अपना घर छोड़ दूसरे प्रदेशों की ओर जाना पड़ रहा है। चुनाव में यह मुद्दा विपक्ष की ओर से जोर-शोर से उठाया जा रहा है। एनडीए ने बिहार को पीछे ले जाने का काम किया है, लेकिन महागठबंधन की मजबूत सरकार बिहार को आगे ले जाने का कार्य करेगी।

भाजपा के नेताओं को निशाने पर लेते हुए सपा सांसद ने कहा कि भाजपा हर चुनाव में सिर्फ वोट बैंक की राजनीति करती है। बिहार में महागठबंधन की सरकार में सर्व समाज को सम्मान दिलाया जाएगा। हमें उम्मीद है कि हम बिहार में सरकार बनाएंगे।

- Advertisement -

बिहार में पहले चरण के मतदान के बाद, अब सभी राजनीतिक दल दूसरे चरण के चुनाव की तैयारियों में लग चुके हैं, जो 11 नवंबर को होगा।

Source : IANS

डिस्क्लेमर: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में Khabarwala24.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर Khabarwala24.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है।

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News