एसआईआर से असली वोटरों की पहचान होती है: संतोष कुमार सुमन

पटना, 17 दिसंबर (khabarwala24)। बिहार सरकार में मंत्री संतोष कुमार सुमन ने पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस के उस बयान का समर्थन किया है, जिसमें उन्होंने विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर कहा कि यह प्रक्रिया निश्चित रूप से बदलाव लाएगी, यह सिस्टम को काफी हद तक साफ करेगी।मंत्री संतोष सुमन ने कहा […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

पटना, 17 दिसंबर (khabarwala24)। बिहार सरकार में मंत्री संतोष कुमार सुमन ने पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस के उस बयान का समर्थन किया है, जिसमें उन्होंने विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर कहा कि यह प्रक्रिया निश्चित रूप से बदलाव लाएगी, यह सिस्टम को काफी हद तक साफ करेगी।

मंत्री संतोष सुमन ने कहा कि एसआईआर से असली वोटरों की पहचान होती है।

- Advertisement -

पटना में उन्होंने khabarwala24 से बातचीत करते हुए कहा कि एसआईआर एक ऐसी प्रक्रिया है जिसमें चुनाव आयोग असली वोटरों की पहचान करता है और गलत वोटरों को हटाता है ताकि मतदाता सूची में सिर्फ सही वोटर ही रहें। इसे बिहार में लागू किया गया, और जनता ने इसे स्वीकार किया। शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव संपन्न हुआ। अब पश्चिम बंगाल में एसआईआर की प्रक्रिया चल रही है। एसआईआर का मकसद है कि चुनाव में असली वोटर अपना वोट डाल पाएंगे और लोकतंत्र की जीत होगी।

उन्होंने कहा कि जो घुसपैठिए हैं, वे बंगाल छोड़कर जा रहे हैं। बंगाल में वैध मतदाता ही वोट डालेंगे और घुसपैठियों को जाना ही पड़ेगा।

पश्चिम बंगाल में चुनाव आयोग की एसआईआर ड्राफ्ट लिस्ट से 58 लाख से ज्यादा नाम हटाए जाने पर टीएमसी सांसद ने कहा कि मेरे एक पार्षद को भी मृत घोषित कर दिया गया है। एक जिंदा इंसान को मृत घोषित करना गलत है। चुनाव आयोग पूरी चीज का मजाक बना रही है। क्या बंगाल में एक भी घुसपैठिया मिला? भाजपा सिर्फ चुनाव जीतने के लिए हंगामा करती है, लेकिन यह बहुत बुरा है।

- Advertisement -

इस पर मंत्री संतोष सुमन ने कहा कि टीएमसी सांसद चुनाव आयोग के समक्ष अपनी शिकायत दें। अगर गलत वोटर होंगे तो लिस्ट से नाम काटा ही जाएगा। वैध मतदाता होंगे तो वोटर लिस्ट में नाम रहेगा।

इथियोपिया द्वारा पीएम मोदी को सर्वोच्च नागरिक सम्मान से सम्मानित करने पर मंत्री संतोष कुमार सुमन ने कहा कि पीएम मोदी जहां भी जाते हैं, वे भारत की प्रतिष्ठा बढ़ाते हैं। यह सम्मान हमें गर्व महसूस कराता है, क्योंकि हमारे प्रधानमंत्री अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश की गरिमा बढ़ाते हैं।

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News