सम्राट चौधरी ने जीत का किया दावा, बोले- एनडीए तैयार, अबकी बार 200 पार

बांका, 9 नवंबर (khabarwala24)। अमरपुर विधानसभा क्षेत्र के शंभूगंज में बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने 10 किलोमीटर लंबा रोड शो किया। उन्होंने बिहार सरकार में मंत्री जयंत राज कुशवाहा के समर्थन में जनता से एनडीए को वोट देने की अपील की।सम्राट चौधरी ने कहा कि बिहार में विकास और सुशासन की सरकार सीएम नीतीश […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

बांका, 9 नवंबर (khabarwala24)। अमरपुर विधानसभा क्षेत्र के शंभूगंज में बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने 10 किलोमीटर लंबा रोड शो किया। उन्होंने बिहार सरकार में मंत्री जयंत राज कुशवाहा के समर्थन में जनता से एनडीए को वोट देने की अपील की।

सम्राट चौधरी ने कहा कि बिहार में विकास और सुशासन की सरकार सीएम नीतीश कुमार के नेतृत्व में ही संभव है। उन्होंने दावा किया कि बिहार में एनडीए 200 से ज्यादा सीट जीतने जा रहा है। पहले फेज में एनडीए को 100 से ज्यादा सीट मिली हैं और दूसरे फेज में भी 100 से ज्यादा सीट मिलेंगी।

- Advertisement -

उन्‍होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सीएम नीतीश कुमार पर जनता का भरोसा है। सीएम नीतीश कुमार ने काम किया है और आगे भी प्रदेश के विकास को आगे बढ़ाएंगे। सीएम नीतीश कुमार ने प्रदेश के हर वर्ग के लिए काम किया है। अगर विकास की बात की जाए तो बिहार में हर क्षेत्र में उल्‍लेखनीय काम हुआ है। जनता सीएम नीतीश के काम से प्रसन्‍न है। बिहार के लोगों से मेरी अपील है कि एक-एक वोट पीएम मोदी, सीएम नीतीश कुमार और प्रदेश के विकास के लिए दें। बिहार की जनता ने एनडीए को चुन लिया है।

इससे पहले, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म ‘एक्‍स’ पर पोस्ट कर कहा, ‘अमरपुर में एनडीए की लहर। बांका की अमरपुर विधानसभा से एनडीए प्रत्याशी जयंत राज के समर्थन में आयोजित भव्य रोड शो में जन-जन का उत्साह एनडीए के प्रचंड विजय की झलक है। अमरपुर में गूंज रहा है- ‘फिर एक बार एनडीए सरकार।’

बता दें कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दावा किया था कि बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए को 160 से ज्‍यादा सीटें मिलेंगी। प्रदेश में 11 नवंबर को दूसरे चरण का चुनाव होगा और चुनाव परिणाम 14 नवंबर को जारी किए जाएंगे।

- Advertisement -

Source : IANS

डिस्क्लेमर: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में Khabarwala24.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर Khabarwala24.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है।

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News