रिलीज हुआ रणवीर सिंह स्टारर फिल्म ‘धुरंधर’ का ट्रेलर, डरा देगा अर्जुन रामपाल का किरदार

नई दिल्ली, 18 नवंबर (khabarwala24)। आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘धुरंधर’ का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। ट्रेलर में रणवीर सिंह, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल और आर. माधवन के किरदार को दिखाया है।रणवीर सिंह स्टारर फिल्म ‘धुरंधर’ के चार मिनट के ट्रेलर में रणबीर कपूर की ‘एनिमल’ से ज्यादा एक्शन और खूब-खराबा […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

नई दिल्ली, 18 नवंबर (khabarwala24)। आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘धुरंधर’ का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। ट्रेलर में रणवीर सिंह, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल और आर. माधवन के किरदार को दिखाया है।

रणवीर सिंह स्टारर फिल्म ‘धुरंधर’ के चार मिनट के ट्रेलर में रणबीर कपूर की ‘एनिमल’ से ज्यादा एक्शन और खूब-खराबा नजर आ रहा है। ट्रेलर में रणवीर सिंह, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल और आर. माधवन के किरदार छाए हैं। एक विलेन के तौर पर अर्जुन रामपाल ने दिल जीत लिया है।

- Advertisement -

कहानी पाकिस्तान और भारत के बीच 1971 में हुए युद्ध से शुरू होती है। अर्जुन रामपाल पाकिस्तानी आईएसआई मेजर इकबाल का रोल प्ले कर रहे हैं, जिनका रवैया भारत के प्रति बेहद क्रूर है। आर. माधवन भारतीय इंटेलिजेंस के अफसर अजय संयल का रोल प्ले कर रहे हैं। अजय संयल भारत से आतंकवाद को खत्म करने के लिए और पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब देने का प्लान बना रहे हैं।

ट्रेलर के आखिर में एंट्री होती है रणवीर सिंह की। एंट्री के साथ एक्टर कहते हैं, “तुम लोगों के पटाखे खत्म हो गए हों तो मैं धमाका शुरू करूं।”

रणवीर सिंह और आर. माधवन पाकिस्तान के आतंकी मंसूबों को खत्म करने की प्लानिंग करते दिखाई देंगे। खास बात ये है कि संजय दत्त और अक्षय खन्ना भी अलग किरदार में दिखे हैं। दोनों के किरदार को लेकर ट्रेलर में ज्यादा खुलासा नहीं किया गया है, लेकिन ट्रेलर में जितनी भी झलक दिखाई गई हैं, वो रोंगटे खड़े कर देने वाली हैं।

- Advertisement -

ट्रेलर में कुछ सीन्स ऐसे हैं जो शरीर में सिरहन पैदा कर सकते हैं, क्योंकि फिल्म में एक्शन और क्रूरता वाले खतरनाक सीन की भरमार है।

बता दें कि दिल्ली के लाल किले के पास हुए ब्लास्ट के बाद मेकर्स ने ट्रेलर की रिलीज मंगलवार तक के लिए टाल दी थी। फिल्म 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। ट्रेलर सोशल मीडिया पर पसंद किया जा रहा है। यूजर्स का कहना है कि अक्षय खन्ना, रणवीर सिंह, अर्जुन रामपाल, आर. माधवन, और संजय दत्त की एक्टिंग नेचुरल लग रही है और ये पांचों मिलकर स्क्रीन पर कमाल करेंगे।

Source : IANS

डिस्क्लेमर: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में Khabarwala24.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर Khabarwala24.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है।

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News