रत्नागिरी, 18 नवंबर (khabarwala24)। महाराष्ट्र के रत्नागिरी जिले के मंडणगड तालुका के शिरगांव में मंगलवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया, जिसने पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। एक वैगनआर कार अचानक नियंत्रण खोने के बाद सड़क किनारे गहरी खाई में जा गिरी, जिससे मौके पर ही दो लोगों की मौत हो गई और दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
बताया जा रहा है कि सुबह करीब 4 बजे इलाके में घना कोहरा और अंधेरा था, जिसकी वजह से ड्राइवर को सड़क ठीक से दिखाई नहीं दी और गाड़ी सीधे नीचे जा गिरी। हादसा इतना भीषण था कि स्थानीय लोगों के पहुंचने से पहले ही कार सवार दो व्यक्तियों ने दम तोड़ दिया था, जबकि गाड़ी में मौजूद दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया।
मृतकों में हरषदा जोशी (70 वर्ष), निवासी रत्नागिरी और शंकर कर्मारकर (50 वर्ष), मूल निवासी राजापुर, जो वर्तमान में दापोली में रहते हैं, शामिल हैं। वहीं, गाड़ी में मौजूद केल्शी निवासी प्रमोद मुकुंद लिमये (35) सहित दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए और उनका ग्रामीण अस्पताल में इलाज चल रहा है।
स्थानीय लोगों के अनुसार, हादसा होने के तुरंत बाद आसपास के ग्रामीणों ने जब गाड़ी को खाई में गिरा हुआ देखा तो उन्होंने तुरंत मंडणगड पुलिस को खबर दी। पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से गाड़ी में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई थी, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी थी, इसलिए रेस्क्यू ऑपरेशन में काफी मशक्कत करनी पड़ी।
फिलहाल दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। सड़क की हालत, गाड़ी की गति और तकनीकी खराबी जैसे तमाम पहलुओं पर पुलिस विभाग बारीकी से जांच कर रहा है। वहीं, इस दर्दनाक हादसे की खबर फैलते ही रत्नागिरी और राजापुर क्षेत्रों में शोक छा गया है।
Source : IANS
डिस्क्लेमर: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में Khabarwala24.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर Khabarwala24.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।


