रामनगर : बच्चों ने टाइगर-भालू बनकर दिया ‘वन्यजीव बचाओ’ का संदेश

रामनगर, 1 अक्टूबर (khabarwala24)। उत्तराखंड के रामनगर में वन्य जीवों और वनों की सुरक्षा एवं संरक्षण के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने के लिए बुधवार को कॉर्बेट टाइगर रिजर्व (सीटीआर) में वन्य प्राणी सप्ताह की शुरुआत हुई। सप्ताह भर चलने वाले इस आयोजन के शुभारंभ पर बच्चों ने टाइगर-भालू बनकर ‘वन्यजीव बचाओ’ का सशक्त संदेश दिया।कार्यक्रम की […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

रामनगर, 1 अक्टूबर (khabarwala24)। उत्तराखंड के रामनगर में वन्य जीवों और वनों की सुरक्षा एवं संरक्षण के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने के लिए बुधवार को कॉर्बेट टाइगर रिजर्व (सीटीआर) में वन्य प्राणी सप्ताह की शुरुआत हुई। सप्ताह भर चलने वाले इस आयोजन के शुभारंभ पर बच्चों ने टाइगर-भालू बनकर ‘वन्यजीव बचाओ’ का सशक्त संदेश दिया।

कार्यक्रम की शुरुआत सीटीआर परिसर में हुई, जहां डॉ. धीरज पांडे ने वन्य प्राणी सप्ताह के महत्व और इसकी ऐतिहासिक पृष्ठभूमि के बारे में लोगों को बताया। इसके बाद विधायक दीवान सिंह बिष्ट और कॉर्बेट पार्क के निदेशक डॉ. साकेत बडोला ने हरी झंडी दिखाकर साइकिल रैली को रवाना किया। लगभग 10 किलोमीटर की दूरी तक निकली इस रैली में बड़ी संख्या में बच्चों और स्थानीय लोगों ने भाग लिया।

- Advertisement -

इस अवसर पर स्कूली बच्चों ने टाइगर, गुलदार, भालू, हिरण, पेड़ आदि के रूप में प्रभात फेरी निकाली और वन्यजीव बचाओ, पर्यावरण बचाओ का सशक्त संदेश दिया। बच्चों की यह अनोखी प्रस्तुति लोगों को गहराई से छू गई और वन्यजीवों के प्रति प्रेम तथा संरक्षण की प्रेरणा दी।

रैली के समापन पर सभी प्रतिभागियों ने एक संकल्प बैनर पर हस्ताक्षर कर वन्य जीवों की सुरक्षा और संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई। आयोजन समिति के अनुसार, रैली के विजेता बच्चों को 7 अक्टूबर को कार्यक्रम के समापन पर सम्मानित किया जाएगा।

भारत में हर वर्ष 1 से 7 अक्टूबर तक वन्य प्राणी सप्ताह मनाया जाता है। इसका मुख्य उद्देश्य लोगों में वन्य प्राणियों और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना है, क्योंकि वन्यजीव हमारे पारिस्थितिकी तंत्र का अहम हिस्सा हैं, जिनके कारण प्रकृति में संतुलन बना रहता है। साल 1952 में इसकी परिकल्पना की गई थी।

- Advertisement -

सीटीआर के निदेशक डॉ. साकेत बडोला ने कहा कि पूरे भारत में 1 से 7 अक्टूबर तक वन्य प्राणी सप्ताह मनाया जाता है। हम लोगों का उद्देश्य है कि अधिक से अधिक लोगों को वन्य जीवों और पेड़-पौधों के बारे में जागरूक किया जाए, जिससे उनको बचाया जा सके। 7 अक्टूबर तक विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जाएगा।

छात्र पंकज आर्य ने बताया कि मैं टाइगर बनकर लोगों को जागरूक कर रहा हूं। वन्य जीवों को बचाना चाहिए, ये हमारे पर्यावरण के लिए बहुत जरूरी है।

Source : IANS

डिस्क्लेमर: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में Khabarwala24.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर Khabarwala24.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है।

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News