हरिद्वार, 6 नवंबर (khabarwala24)। बिहार के उप-मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा पर हमले के बाद राजनीतिक सरगर्मियां बढ़ गई हैं। आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा कि राजद के लोग उप मुख्यमंत्री क्या, मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री पर भी हमला कर सकते हैं।
बिहार के उप-मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा पर हमले पर आचार्य प्रमोद कृष्णम ने समाचार एजेंसी khabarwala24 से बात करते हुए कहा, “यह राजद की मानसिकता को दर्शाता है। क्षेत्रीय पार्टी इनका इतिहास गवाह है कि ये लोग शुरू से ही हिंसा करते आ रहे हैं। उप-मुख्यमंत्री क्या ये लोग प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री की गाड़ियों पर भी हमला कर सकते हैं? इनके लिए कोई नई बात नहीं है।”
उन्होंने कहा कि देश की एजेंसियों को भी इनसे सावधान रहने की जरूरत है। ये लोग कब क्या कर सकते हैं, इस बारे में लोग सोच भी नहीं सकते हैं।
बता दें कि लखीसराय में विजय सिन्हा के काफिले पर हमला हुआ। यह घटना कथित तौर पर तब हुई जब राजद समर्थकों के एक समूह ने उपमुख्यमंत्री के वाहन को घेर लिया। इस दौरान कुछ उपद्रवियों ने काफिले पर पथराव करने का भी प्रयास किया।
घटना का संज्ञान लेते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने अधिकारियों को अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने और सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण चुनाव प्रचार सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है।
तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी के मुस्लिम समुदाय को लेकर दिए गए बयान पर आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा, “मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी तोते की तरह बोलते हैं, जबकि सच्चाई यह है कि कांग्रेस पार्टी की सरकार के दौरान मुस्लिम महिलाओं का अपमान और उनके अधिकारों का हनन सर्वविदित है।”
उन्होंने कहा कि कांग्रेस शुरू से ही मुस्लिमों का हक छीन रही है, इसमें कोई नई बात नहीं है। सिर्फ भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है जो मुस्लिमों को हक दिलाने का काम कर रही है। भाजपा ने तीन तलाक के खिलाफ ऐतिहासिक फैसला लिया है, जिससे हर मुस्लिम खुश है।
Source : IANS
डिस्क्लेमर: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में Khabarwala24.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर Khabarwala24.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।


