राहुल गांधी पर भाजपा के आरोप पूरी तरह से बेबुनियाद : कांग्रेस नेता वी. गुरुनाथम

अमरावती, 23 दिसंबर (khabarwala24)। आंध्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष वी. गुरुनाथम ने भाजपा के उन आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया, जिसमें लगातार यह कहा जा रहा है कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अपने बर्लिन दौरे के दौरान भारत विरोधी बयानबाजी की है।वी. गुरुनाथम ने मंगलवार को समाचार एजेंसी khabarwala24 से बातचीत […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

अमरावती, 23 दिसंबर (khabarwala24)। आंध्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष वी. गुरुनाथम ने भाजपा के उन आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया, जिसमें लगातार यह कहा जा रहा है कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अपने बर्लिन दौरे के दौरान भारत विरोधी बयानबाजी की है।

वी. गुरुनाथम ने मंगलवार को समाचार एजेंसी khabarwala24 से बातचीत में कहा कि भाजपा की ओर से लगाए गए इन आरोपों में बिल्कुल भी सत्यता नहीं है। राहुल गांधी ने विदेश में भारत विरोधी किसी भी प्रकार का बयान नहीं दिया है। भाजपा की तरफ से लगाया गया यह आरोप राष्ट्र विरोधी है, जिसे किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जा सकता है। भाजपा यह सबकुछ राहुल गांधी के छवि को धूमिल करने के मकसद से कर रही है। लेकिन, हम ऐसा नहीं होने देंगे। राहुल गांधी हमेशा से ही राष्ट्र हित को अपनी प्राथमिकता की सूची में शीर्ष पर रखते हुए आए हैं और आगे भी रखते हैं। कुल मिलाकर, भाजपा का यह राजनीतिक दुर्भावना से ग्रसित है।

- Advertisement -

उन्होंने आगे कहा कि मैं पिछले कुछ समय से यह देख रहा हूं कि भाजपा के लोग हमारे नेता राहुल गांधी के बर्लिन दौरे को लेकर सवाल उठा रहे हैं, जबकि यह सवाल पूरी तरह से अप्रासंगिक हैं। राहुल गांधी बर्लिन जाए या किसी अन्य विदेश दौरे पर जाएं, इससे आपको क्या लेना-देना है? यह उनका अपना व्यक्तिगत विषय है। उनके पास अपना पासपोर्ट हैं, अन्य दस्तावेज मौजूद हैं। ऐसी स्थिति में उनका अधिकार है, वे कहीं भी जा सकते हैं। भाजपा को इस संबंध में किसी भी प्रकार का सवाल पूछने का कोई अधिकार नहीं बनता है।

आंध्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ने कहा कि अब राहुल गांधी ने बर्लिन में जो कहा है, उसे लेकर किसी को भी आपत्ति नहीं होनी चाहिए। राहुल गांधी ने चीन के आर्थिक विकास का जिक्र किया। इसके अलावा, उन्होंने भारत में मौजूदा समय में भाजपा के शासनकाल में संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर करने की जा रही कोशिश का भी जिक्र किया। उन्होंने इस स्थिति को दुर्भाग्यपूर्ण बताया।

उन्होंने कहा कि देश में सत्तारूढ़ दल की ओर से किए जा रहे विसंगतिपूर्ण व्यवहार का जिक्र अगर नेता प्रतिपक्ष की ओर से किया जा रहा है, तो इसमें किसी को भी कोई आपत्ति नहीं होनी चाहिए। संवैधानिक दृष्टि से देखे तो यह नेता प्रतिपक्ष का मूल कर्तव्य बनता है कि भारत में सत्तारूढ़ दल की ओर से किए जा रहे विसंगतिपूर्ण व्यवहार का जिक्र अंतरराष्ट्रीय मंच से करें, ताकि अन्य लोगों को भी पता चल सके कि मौजूदा सरकार किस तरह से काम कर रही है।

- Advertisement -

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News